✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़राजकाज

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में लगेंगे विशेष शिविर

नगरीय निकाय एवं जनपद पंचायत क्षेत्रों में 1 से 6 अक्टूबर तक होंगे आयोजन
शिविरों के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

कोरबा, 29 सितंबर 2026/ राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आम नागरिकों तक विभिन्न शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से नगरीय निकाय एवं जनपद पंचायत क्षेत्रों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री कुणाल दुदावत द्वारा नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति करते हुए संशोधित आदेश जारी किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जारी कार्यक्रम के अनुसार नगर पंचायत पाली एवं जनपद पंचायत कोरबा, पाली तथा पोड़ी उपरोड़ा में 1 अक्टूबर, नगर पालिका परिषद दीपका एवं नगर पंचायत छुरीकला में 2 अक्टूबर, नगर पालिक निगम कोरबा एवं जनपद पंचायत करतला में 3 अक्टूबर, नगर पालिका परिषद कटघोरा एवं बांकीमोंगरा में 5 अक्टूबर तथा जनपद पंचायत कटघोरा में 6 अक्टूबर 2026 को शिविर आयोजित किए जाएंगे।
नगर पालिक निगम कोरबा का शिविर टी.पी. नगर स्थित निगम कार्यालय, नगर पालिका परिषद कटघोरा का शिविर वार्ड क्रमांक-02 कार्यालय भवन, नगर पालिका परिषद दीपका का शिविर नगर पालिका कार्यालय, नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा का शिविर वार्ड क्रमांक-03 कार्यालय, नगर पंचायत पाली का शिविर नगर पंचायत कार्यालय भवन वार्ड क्रमांक-15 तथा नगर पंचायत छुरीकला का शिविर बस स्टैंड के समीप आयोजित किया जाएगा।

  पक्के आवास ने एतवार दास की वर्षों पुरानी चिंता की दूर, बारिश में टपकती छत से मिली मुक्ति

इसी प्रकार जनपद पंचायत कोरबा का शिविर ग्राम पंचायत अजगरबहार, जनपद पंचायत कटघोरा का ग्राम पंचायत अरदा के पंचायत भवन के पास, जनपद पंचायत पाली का माध्यमिक शाला ग्राम पंचायत सैला, जनपद पंचायत करतला का हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राम पंचायत फरसवानी तथा जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा का शिविर ग्राम पंचायत सिंघिया में आयोजित किया जाएगा। इन सभी शिविरों के लिए संबंधित अधिकारियों को नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कलेक्टर श्री दुदावत ने संबंधित अधिकारियों को शिविरों के सुचारू आयोजन एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। संशोधित आदेश तत्काल प्रभावशील किया गया है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button