पुलिस नक्सल मुठभेड़ में अब तक 03 वर्दीधारी महिला नक्सली ढेर, मौक़े से भारी मात्रा में हथियार सहित नक्सल सामग्री बरामद

पुलिस नक्सल मुठभेड़ में अब तक 03 वर्दीधारी महिला नक्सली ढेर, मौक़े से भारी मात्रा में हथियार सहित नक्सल सामग्री बरामद

DRG/STF/BSF की संयुक्त टीम निकली थी नक्सल विरोधी गश्त सर्च पर।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

नारायणपुर और कांकेर सीमा पर माड़ के क्षेत्र में माओवादियो की उपस्थिति की आसूचना प्राप्त होने पर सर्चिंग अभियान पर संयुक्त पुलिस पार्टी गई थी। डीआरजी, एसटीएफ और बीएसएफ की संयुक्त टीम निकली थी नक्सल विरोधी गश्त सर्च पर।

सर्चिंग के दौरान दिनांक 29.08.2024 के प्रात 0800 बजे से लगातार पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि अभी तक 3 वर्दीधारी और हथियार बंद महिला नक्सलियों के शव की बरामदगी हुई है l मौक़े से भारी मात्रा में हथियार सहित नक्सल सामग्री बरामद l सभी जवान सुरक्षित है। सर्च अभियान जारी है।

पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि विस्तृत जानकारी अभियान पूरा होने के बाद पृथक से जारी की जावेगी।

Live Cricket Info