🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPS

ढंडवार गांव में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब

चित्रकूट, मऊ।
ग्राम ढंडवार स्थित श्री वीर बाबा मंदिर परिसर में रविवार को अध्यात्म और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। कलश यात्रा वीर बाबा मंदिर से गाजेबाजे, ढोलनगाड़ों के बीच निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यात्रा पथराह तालाब पहुंची, जहां विधिपूर्वक जल भरकर बेलन दाई देवी एवं भैरव बाबा की पूजाअर्चना की गई। इसके बाद कलश यात्रा श्रद्धा भाव के साथ पुनः मंदिर परिसर में लौटकर संपन्न हुई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कथा प्रारंभ से पूर्व पंडित चंद्रप्रकाश पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ देवीदेवताओं का आवाहन कर वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया गया। आयोजन का उद्देश्य जन कल्याण एवं विश्व शांति की कामना बताया गया है।

यह आयोजन ग्राम ढंडवार के राज नारायण तिवारी एवं समस्त तिवारी परिवार के द्वारा कराया जा रहा है। इस सात दिवसीय कथा में श्रद्धालुओं को अध्यात्मिक ज्ञान से ओतप्रोत करने के लिए प्रसिद्ध कथा वाचक राधेश्याम तिवारी द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है। कथा का संगीतमय समन्वय छत्तीसगढ़ से बुलाए गए कुशल संगीतकारों की टोली कर रही है, जो भक्ति रस में और भी मधुरता घोल रही है।

  छत्तीसगढ़ कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर — ट्रांसफर आदेश अपलोड की मियाद 30 जून तक बढ़ी

यह आयोजन 27 अप्रैल से प्रारंभ होकर 4 मई तक प्रतिदिन आयोजित होगा। कथा स्थल पर भक्ति और श्रद्धा का ऐसा वातावरण बना हुआ है कि हर दिन श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ग्रामवासियों सहित आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण हेतु पहुंच रहे हैं।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button