संस्कार भारती ने दी पदम् विभूषण तीजन बाई को श्रद्धांजलि

कोरबा 05 जुलाई। ललित कलाओं और रंगमंच के लिए अखिल भारतीय स्तर पर कार्यरत संस्कार भारती ने छत्तीसगढ़ की जानी-मानी कलाकार और पद्म विभूषण से अलंकृत तीजन बाई को श्रद्धांजलि दी। लंबे समय से वे अस्वस्थ चल रही थी ओैर गत दिवस छत्तीसगढ़ आयुर्वेद विज्ञान संस्थान में उनका निधन हो गया। संस्कार भारती ने तीजन बाई के निधन पर संवेदना जताई है।

प्रांतीय महामंत्री हेमंत माहुलिकर ने कहा की पंडवानी की प्रमुख गायिका के रूप में तीजन बाई ने न केवल अपनी पहचान बनाई बल्कि इस कला को भारत के अलावा अनेक देशों तक पहुंचाया। महाभारत के विभिन्न प्रसंगों को मंच पर प्रस्तुत करने के विशेष अंदाज ने पंडवानी विधा को लेकर लोगों में एक नई दृष्टि दी। अपनी कला यात्रा के अंतर्गत तीजन बाई को अनेक सम्मान मिले और हर तरफ उनकी बेहद पूछ परख हुई, इसके बावजूद उनके भीतर अहंकार का प्रवेश नहीं हुआ। यह उनके व्यक्तित्व को खास बनाता है। क्षेत्र के लिए उन्होंने जो योगदान दिया है वह लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info