🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

सद्भावना बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 15 अगस्त को जांजगीर में

जांजगीर चाँपा। बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर जिला स्तरीय सद्भावना डबल्स ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

यह प्रतियोगिता दिनांक 14 अगस्त 2024 दिन बुधवार शायं 6:00 बजे से प्रारंभ होगी एवं 15 अगस्त को दोपहर 3 बजे से फायनल तक चलेगी। जो भी प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं वह अपने नाम की एन्ट्री विजय मराठे 9926193840 एवं संजय शर्मा जी 8370034500 , विक्की अग्रवाल के पास नोट करा सकते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्रतियोगिता का आयोजन हसदेव क्लब (तुलसी भवन) लिंक रोड ,जांजगीर। में किया जावेगा। विजयी खिलाड़ियों को कप प्रदान किया जावेगा एवं भाग लेने वाले खिलाड़ियों को मैडल प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता में किसी भी उम्र के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, प्रवेश शुल्क 100/- निर्धारित किया गया है।

प्रतियोगिता आयोजित करने हेतु बैठक में प्रमुख रूप से वरिष्ठ खिलाड़ी अजय केसरवानी, मनोज अग्रवाल, विक्की अग्रवाल, विजय मराठे, दीपक सिंग, प्रदीप सिंह, संजय शर्मा, विवेक अग्रवाल, डा राज दिवाकर उपस्थित रहे।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button