होली पर शराब की रिकॉर्ड खपत, चार दिन में 58.10 करोड़ की बिक्री

रायपुर। होली का त्योहार राजधानी Raipur में शराब प्रेमियों के लिए मस्ती और जश्न का मौका बन गया। आबकारी विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार होली के दौरान महज चार दिनों में जिले में 58 करोड़ 10 लाख रुपए की शराब की बिक्री हुई। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में करीब 91 लाख रुपए अधिक है।

आबकारी विभाग के मुताबिक यह आंकड़ा होली के दिन शराब दुकान बंद रहने से तीन दिन पहले और एक दिन बाद की बिक्री को मिलाकर तैयार किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

होली से पहले हुई सबसे ज्यादा खरीदारी
4 मार्च को होली के दिन शराब दुकानें बंद रहीं, लेकिन त्योहार का असर अगले दिन भी देखने को मिला। 5 मार्च को शराब प्रेमियों ने 8 करोड़ 31 लाख रुपए की शराब खरीदी।

हालांकि सबसे ज्यादा बिक्री होली से एक दिन पहले हुई। 3 मार्च को लोगों ने 21 करोड़ 73 लाख रुपए की शराब खरीदी। वहीं 2 मार्च को 15 करोड़ 94 लाख रुपए और 1 मार्च को 12 करोड़ 11 लाख रुपए की शराब की बिक्री दर्ज की गई।

आंकड़ों से साफ है कि इस बार लोगों ने होली से पहले ही शराब का स्टॉक कर लिया, जिससे तीन दिन पहले की बिक्री पिछले साल की तुलना में करीब 30.3 प्रतिशत अधिक रही।

  CG IAS News:– छत्तीसगढ़ कैडर के बैचमेट आईएएस दंपत्ति को मिली केंद्र में अहम जिम्मेदारी

देशी से ज्यादा बढ़ी विदेशी शराब की मांग
आबकारी विभाग के आंकड़े यह भी बताते हैं कि अब शराब उपभोक्ताओं का रुझान देशी शराब से हटकर विदेशी शराब की ओर बढ़ रहा है। चार दिनों के आंकड़ों में 1 मार्च को छोड़कर बाकी तीन दिनों में देशी शराब की बिक्री पिछले साल के मुकाबले कम रही।

वहीं विदेशी स्प्रिट की बिक्री में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसमें करीब 60 प्रतिशत तक वृद्धि देखी गई। बिक्री के मामले में विदेशी स्प्रिट, देशी और विदेशी माल्ट की तुलना में आगे रही।

इन आंकड़ों से साफ है कि होली के दौरान राजधानी में शराब की खपत में भारी उछाल देखने को मिला, जो हर साल त्योहार के समय बढ़ते रुझान को भी दर्शाता है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि's avatar
About प्रखर भूमि 263 Articles
प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।