🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़देश - विदेशराज्य एवं शहर

CG…5 दिवसीय भव्य ऐतिहासिक कर्णेश्वर मेला का आगाज,आज माँघी पूर्णिमा के दिन लाखों श्रद्धालुओं ने लगाया आस्था की डुबकी,कल देव मड़ई में दिखेगी भक्ति और संस्कृति संगम….

धमतरी/सिहावा,1 फरवरी 2025।धमतरी जिले के वनांचल क्षेत्र देउरपारा, सिहावा में ऐतिहासिक और पारंपरिक कर्णेश्वर मेला मड़ई को लेकर लोगों में गजब का उत्साह दिखाई दे रहा है, आस्था और भक्ति से सराबोर पांच दिनों तक चलने वाली इस ऐतिहासिक और पारंपरिक कर्णेश्वर मेला में आज मांघी पूर्णिमा के दिन,बालका और महानदी के संगम तट पर अंचल सहित बस्तर, उड़ीसा और प्रदेश भर के कई जिलों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाया,वहीं देवी, देवता भी स्नान करने पहुंचे,इस दौरान कर्णेश्वर महादेव के दर्शन के लिए तड़के सुबह से देर शाम तक भक्तों की भारी भीड़ लगी रही,जहां भक्त लाइन में लगकर भगवान कर्णेश्वर महादेव को श्रीफल और बेलपत्र अर्पित किए,ट्रस्ट के अध्यक्ष विकल गुप्ता ने अनादि टीवी को बताया कि कर्णेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण राजा कर्णराज ने 11 वीं सदी में करवाया था,जहां बरसों से परंपरागत तरीके से मेला का अयोजन होते रहा है,यह मेला सिर्फ मेला महोत्सव ही नहीं बल्कि आस्था, भक्ति और शक्ति विराट संगम है, जहां पारंपरिक और सांस्कृतिक झलक की जीवंत उदाहरण देखने को मिलती है,इस गौरवशाली विरासत की हम सब हर वर्ष साक्षी बनते है,मेला में आकर्षण के लिए बाजार में साजा हुआ है,जहां जुला संचालक द्वारा मनोरंजन के विभिन्न प्रकार के झूले भी लगाए गए है।

बता दे कि आज कर्णेश्वर मेला में माघ पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने महानदी व बालका नदी के संगम में पुन्नी स्न्नान कर कर्णेस्वर महादेव सहित विभिन्न देवी देवताओं का दर्शन लाभ लिया,शनिवार की मध्य रात्रि से ही दूर दूर से आये सैकड़ो ग्रामीण जन , साधु संतों, देवी देवताये ,अपने देव विग्रह सहित महानदी व बालका नदी के संगम में आस्था की डुबकी लगाकर कर्णेस्वर महादेव ,राम जानकी सहित विभिन्न मंदिरों का दर्शन किया यह सिलसिला रविवार दिन भर चलता रहा,परम्परा अनुसार मन्दिर में पहुंचे देवी देवताओं को ट्रस्ट द्वारा मड़ई के लिये सुपारी चावल भेट कर आमन्त्रण दिया, कर्णेश्वर महादेव मन्दिर ट्रस्ट व प्रशासन पूरी चाक चौबंद व्यवस्था करने में जुटी रही।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  CG IPS Death:– CID में पदस्थ छत्तीसगढ़ के डीआईजी आईपीएस प्रखर पांडे का निधन

गौरतलब है कि शनिवार की शाम को संगम स्न्नान घाट में ट्रस्ट ने प्रथम दीप दान किया कर्णेश्वर महादेव की पूजा अर्चना से पांच दिवसीय माघ पूर्णिमा मेला महोत्सव का शुभारंभ हुआ, गढ़डोंगरी के मांझी परिवार द्वारा खंभेश्वरी में ध्वजा चढ़ाया गया,मंदिर परिसर स्थित विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना हुआ,टिकरी वाली के पुजारी ने सेवा पूजा की,सतनामी समाज के लोगों ने ने जैतखाम में पालो चढ़ाकर बाबा जी को याद किया,कुम्हार समाज ने विष्णु भगवान,निषाद समाज ने राम सीता निषाद राज पटेल समाज ने माता शाकम्भरी की पूजा अर्चना किया।

वहीं समाज सेवी रामाराव बघेल द्वारा संगम घाट के पास प्रसादी वितरण किया गया,रात्रि में छतीसगढ़ी कार्यक्रम लोक प्रयाग राजिम का लोगों ने अच्छा लुत्फ उठाया,सोमवार को देव मड़ई है जिसमें सिहावा अंचल सहित उड़ीसा बस्तर के देवी, देवताओं,आंगा आदि अपने पूरे स्वरूप में अपनी उपस्थिति प्रदान कर परम्परा अनुसार मेले की परिक्रमा करेंगे,लोगों के मनोरंजन के लिये रात्रि में रंग झरोखा दुष्यंत हरमुख कृत छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी।

बताया गया कि हर वर्ष की तरह श्रद्धालुओं की संख्या बहुतायत रही, जिसके लिये संरक्षक संरक्षक कैलास पवार,ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता, उपाध्यक्ष रवि ठाकुर, रवि दुबे,सचिव भरत निर्मलकर, कोषाध्यक्ष निकेश ठाकुर,सह सचिव मोहन पुजारी ,रामभरोसा साहू,वरिष्ठ ट्रस्टी प्रकाश बैस, पूर्व विधायक पिंकी शाह, नागेन्द्र शुक्ला,शिव कुमार परिहार, ललित शर्मा कमल डागा ,राम प्रसाद मरकाम,गगन नाहटा,नोहर साहू,छबि ठाकुर,राम लाल नेताम,मोहन पुजारी,योगेश साहू अमर सिंह पटेल,अंजोर निषाद,रवि भट्ट, दीपक यदु,सचिन भंसाली, महेंद्र कौशल,प्रताप सुरेशा,मिलेश साहू बबलू गुप्ता,ललित निर्मलकर,ईश्वर जांगड़े,अनिरुद्ध साहू,दुर्गेश साहू, कैलाश प्रजापति,दीपक यदु,प्रकाश सार्वा ,राकेश चौबे,हनी कश्यप,नरसिंह मरकाम,मोहन नाहटा, बंटी जैन,होरी लाल पटेल,के आर बोरघरिया, टेश्वर ध्रुव मदन साहू,सन्तु साहू डोमार मिश्रा ,मनोज गुप्ता, प्रेमजीत छाबड़ा आदि जुटे है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button