🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSTransferबड़ी ख़बर

अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले पर पुलिस का प्रहार 45 लीटर कच्ची महुआ शराब व बनाने का उपकरण जप्त

बिलासपुर – चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। के परिपालन में आज दिनांक 21.06.2025 को जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कंचनपुर में जमुना बाई धनुहार अपने घर के बाड़ी- कोला में कच्ची महुआ शराब रखा हैँ, मुखबिर से प्राप्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारिओ को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार व  अर्चना झा (रा. पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर ग्राम कंचनपुर बांधपारा में रेड कार्यवाही करते हुये अवैध महुआ शराब पर रेड कार्यवाही करते हुए आरोपिया जमुना बाई धनुहार पति धनीराम धनुहार उम्र 40 वर्ष निवासी कंचनपुर चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर  के कब्जे से अलग अलग प्लास्टिक डिब्बा में कुल 45 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमती 9000 रु व शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण बर्तन को विधिवत जप्त कर आरोपिया के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही करते हुये आरोपी को 21.06.2025 को विधिवत गिरफ्तार क़र न्यायिक रिमाण्ड में भेजा जाएगा।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

उक्त कार्यवाही में चौकी बेलगहना प्रभारी उप  राज सिंह , ASI मोतीलाल सूर्यवंशी,आरक्षक ईश्वर नेताम, म आर किरण राठौर की विशेष भूमिका रही।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button