धर्म विरोधी ताकतों को जनता ने नकारा, भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार को दिया समर्थन – प्रबल प्रताप सिंह जूदेव

रायपुर/रतनपुर: छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले कोटा विधानसभा क्षेत्र में जबरदस्त जीत हासिल की है रतनपुर नगर पालिका मे इस बार कांग्रेस चोथे नंबर पर गई, और कोटा नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशियों ने प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज कर कांग्रेस को करारा झटका दिया है।

भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं पूर्व प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, जो प्रदेश में धर्मांतरण विरोधीघर वापसीअभियान का नेतृत्व कर रहे हैं, ने इस जीत को भाजपा की राष्ट्रवादी नीतियों और सुशासन की जीत करार दिया। उन्होंने नवनिर्वाचित भाजपा अध्यक्षों और पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि कोटा की जनता अब कांग्रेस की धर्म विरोधी नीतियों को समझ चुकी है और उसने भाजपा के सुशासन, विकास और राष्ट्रवाद को प्राथमिकता दी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध

जूदेव ने कहा कि भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार—केंद्र, राज्य और अब नगर निकाय में भी—जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय और छत्तीसगढ़ सरकार के नेतृत्व को दिया।

  छत्तीसगढ़: बीएड-डीएलएड-नर्सिंग के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने का आज आखिरी मौका, सर्वर में दिक्कत के चलते दी मोहलत

जनता ने कांग्रेस को किया खारिज, भाजपा की नीति और नेतृत्व पर जताया भरोसा

उन्होंने कहा कि इस चुनाव के नतीजे यह स्पष्ट कर रहे हैं कि जनता अब सुशासन, पारदर्शिता और राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षद क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए कार्य करेंगे और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करेंगे।

यह जीत धर्म विरोधी ताकतों के खिलाफ जनता की चेतना का प्रतीक

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कोटा विधानसभा की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत सिर्फ एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि धर्म विरोधी ताकतों, धर्मांतरण और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता की सामूहिक चेतना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आने वाले समय में भी जनता के विश्वास और आशीर्वाद से विकास कार्यों को आगे बढ़ाएगी।

इस जीत के साथ भाजपा ने कोटा विधानसभा में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है, जो आगामी चुनावों के लिए भी एक महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है।

Live Cricket Info