छत्तीसगढ़

25 लाख रुपए के गबन के मामले में पंचायत सचिव हुआ निलंबित

15 वें वित्त योजना की राशि का गबन करने के मामले में शिकायत मिलने पर जिला पंचायत सीईओ ने जांच करवाई। जांच में दोषी पाए जाने पर पंचायत सचिव को निलंबित कर दियाहै।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Janjgir जांजगीर l 25 लाख रुपए के गबन के मामले में जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम कोटमीसोनार के पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया है। कोटमी सोनार के पंचायत सचिव ने सरपंच के साथ मिलकर 15 वें वित्त की राशि का गबन किया था। मामला प्रमाणित होने पर जिला पंचायत सीईओ ने निलंबन की कार्यवाही की है। इसके साथ ही पुलिस में भी अपराध दर्ज करवाए जाने की तैयारी की जा रही है।

तत्कालीन कोटमीसोनार सचिव द्वारा 15 वें वित्त योजना की राशि 25 लाख का गबन किया जाना प्रमाणित हुआ था। इस मामले में सरपंच को निलंबित किया जा चुका है। लेकिन सचिव पर जांच चल रही थी। वर्तमान में जांच में सहयोग नहीं करने के कारण सीईओ जिपं गोकुल रावटे ने रसेड़ा सचिव ईलाही मोहम्मद कुरैशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में मुख्यालय जनपद पंचायत पामगढ़ निर्धारित किया गया।

जनपद पंचायत अकलतरा के गांव कोटमीसोनार में 2022-23 व 23-24 में हुए भ्रष्टाचार में जिला पंचायत सीईओ के निर्देश पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अकलतरा द्वारा चार सदस्य टीम बनाकर जांच की गई। जांच दल द्वारा जांच में पाया कि सरपंच रामिन बाई व सचिव मोहम्मद ईलाही कुरैशी द्वारा 25 लाख 13 हजार 528 रुपए की राशि बिना प्रस्ताव बिना कार्य कराए आहरण कर गबन कर लिया है। रिपोर्ट एसडीएम को प्रेषित किया गया। जिस पर सरपंच रामिन बाई को 3 दिसंबर 2024 को निलंबित किया गया। लेकिन इसके बाद सचिव ईलाही का रसेड़ा सचिव के पद ट्रांसफर कर दिया गया। विभागीय जांच के संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी बलौदा द्वारा ईलाही मोहम्मद कुरैशी के खिलाफ जांच में सहयोग नहीं किया जाना प्रतिवेदित है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी अकलतरा के प्रतिवेदन अनुसार यह कृत्य पदीय कर्तव्य के प्रति उदासीनता, लापरवाही व उच्च अधिकारियों के आदेश की अवहेलना की श्रेणी में आता है। जो छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा अधिनियम 1998 के विपरीत है। इसलिए जिपं सीईओ गोकुल रावटे द्वारा रसेड़ा सचिव इलाही मोहम्मद कुरैशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत पामगढ़ निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

  CG Housing Board Colony : - हसदेव विहार कॉलोनी नगर पालिका के हवाले, मंत्रिपरिषद के फैसले का भाजपा नेता प्रशांत ठाकुर ने किया स्वागत

थाने में मामला भी दर्ज करवाया जाएगा मामला:–

सचिव ईलाही मोहम्मद कुरैशी का विवादों से नाता रहा है। कोटमीसोनार में अनियमितता के अलावा रसेड़ा सचिव बनने के बाद भी प्रकाश में रहे। मनमार्जी के काम करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने शिकायत सीईओ जिपं से कर कार्रवाई की मांग की थी। जिस पर जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे ने निलंबन की कार्रवाई की है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button