छत्तीसगढ़

जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 394028 मीट्रिक टन खरीदी

बेमेतरा । खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य जिले में तेज़ी और सुगमता से चल रहा है। वर्तमान में 129 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से किसानों से 394028 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है, जिसकी कुल कीमत 906.68 करोड़ रुपये आंकी गई है। अब तक 78233 किसानों ने उपार्जन केंद्रों पर धान बेचा है। किसानों को 680 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

साथ ही लिंकिंग के तहत 226.68 करोड़ रुपये की राशि की वसूली की गई है। जिला खाद्य अधिकारी के अनुसार, जिले में अब तक 32046 मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। शेष धान के उठाव और परिवहन का कार्य तेजी से जारी है, जिसे जिले के मिलरों के माध्यम से पूरा किया जा रहा है। प्रशासन ने धान उपार्जन और उठाव को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए हैं। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द धान उठाव की कार्रवाई के निर्देश दिए है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button