🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
Transferछत्तीसगढ़बड़ी ख़बरराज्य एवं शहर

ऑपरेशन अंकुश: गैंगरेप के दो आजीवन सजा प्राप्त आरोपी झारखंड व रायगढ़ से गिरफ्तार, अप्रैल में पुलिस अभिरक्षा से हुए थे फरार

ऑपरेशन अंकुशके तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगरेप के गंभीर मामले में आजीवन कारावास की सजा पाए दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी अप्रैल 2025 में कोर्ट पेशी के दौरान पुलिस अभिरक्षा से भाग निकले थे और तभी से लगातार फरार चल रहे थे। पुलिस की विशेष टीम ने एक को झारखंड के सिमडेगा जिले से और दूसरे को रायगढ़ से गिरफ्तार किया है।

जशपुर, 9 जुलाई 2025।
जशपुर पुलिस ने “ऑपरेशन अंकुश” के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए गैंगरेप के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों आरोपी अप्रैल 2025 में पुलिस अभिरक्षा से भाग निकले थे। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी नेल्सन खाखा को झारखंड के सिमडेगा ज़िले के कुरडेग थाना क्षेत्र से और डीक्सन खाखा को रायगढ़ से कुनकुरी लौटते वक्त गिरफ्तार किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

क्या है मामला?

यह सनसनीखेज मामला 27 दिसंबर 2022 का है। पीड़िता, जो महज़ 15 वर्ष की थी, ने थाना दुलदुला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एक दिन पहले यानी 26 दिसंबर को वह अपनी सहेली के गांव आई थी। वहीं पुलिया के पास बैठने के दौरान नेल्सन खाखा उसे जबरन मोटरसाइकिल से सुनसान जगह ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके दो साथियों डीक्सन खाखा और सौरभ ने भी पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

तीनों आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं 363, 366 और 376 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया था।

कैसे हुए फरार?

11 अप्रैल 2025 को दोनों आरोपियों को जिला जेल जशपुर से पेशी के लिए अपर सत्र न्यायालय, कुनकुरी लाया गया था। कोर्ट से लौटते समय, करीब शाम 5:45 बजे, दोनों ने पुलिस को धक्का देकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। इस मामले में थाना कुनकुरी में BNS की धारा 262 के तहत अपराध दर्ज किया गया था। पुलिस की लापरवाही पर संबंधित जवानों को निलंबित कर दिया गया।

  पत्नी से अवैध संबंध की आशंका पर दोस्त को पिलाया जहर, हुई मौत

फरारी के दौरान लगातार बदलते रहे ठिकाने

पुलिस के अनुसार, आरोपी लगातार झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में अपने ठिकाने बदलते रहे। उन्हें शरण देने वालों में माइकल खाखा (कुनकुरी), रितेश कुजूर (जशपुर) और सुदीप मिंज (दुलदुला) शामिल हैं, जिनके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी ने दी प्रतिक्रिया

पुलिस टीम की रणनीति और गिरफ्तारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पुलिस की दो विशेष टीमें बनाई गईं।
• पहली टीम ने झारखंड के ग्राम सांबा (कुरडेग, सिमडेगा) से नेल्सन को पकड़ा।
• दूसरी टीम ने रायगढ़ से आ रहे डीक्सन को कुनकुरी में घेराबंदी कर दबोचा।

दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

इनकी रही अहम भूमिका

इस ऑपरेशन में साइबर सेल के निरीक्षक मोरध्वज देशमुख, नसीरुद्दीन अंसारी, अनंत मिराज किस्पोट्टा, अनील सिंह, और थाना कुनकुरी के प्रभारी राकेश यादव सहित अन्य पुलिसकर्मियों की सक्रिय भूमिका रही।

एसएसपी ने दी प्रतिक्रिया

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा,
पुलिस टीम ने अत्यंत प्रोफेशनल रवैया अपनाते हुए दोनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन अंकुश आगे भी जारी रहेगा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button