🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

डेढ़ घंटे की बारिश से पानी पानी हुआ धमतरी शहर, गंदे नाले का पानी सड़क पर आया, राहगीरों का चलना मुश्किल हुआ देखे वीडियो

धमतरी – शहर में क़रीब डेढ़ घंटे की बारिश ने नगर पालिक निगम के व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। शहर के गली मोहल्लों में बारिश का पानी भरकर सड़कों पर आ गया है। ज़िला अस्पताल से लेकर पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास वाली सड़क तो बारिश से बेहाल है ही इसके अलावा भी दूसरी सड़कों में नाली का गंदा पानी ऊपर आ गया है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिक निगम और ज़िला प्रशासन को इसके लिए ज़िम्मेदार ठहराया है। और जमकर लानत भेज रहें है।

मोनू यादव ने बताया कि धमतरी शहर में बारिश के बाद सड़कों में पानी जमा होने की समस्या हर साल की है। कांग्रेस और भाजपा वाले आपस में मिले है। जहां पानी नहीं भरता उधर भी जल जमाव की हालत है। शहर के बीचों बीच मठ मंदिर के पास भी पानी भरा हुआ है। गंदे नाले के ऊपर से पानी जा रहा है। यहाँ के जनप्रतिनिधियों को धिक्कार है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्रियांशु मोटवानी ने कहा कि थोड़ी सी बारिश में कई घंटों तक जाम रहता है। आमापारा में जेसीबी मशीन से सफ़ाई का दावा किया गया था लेकिन वहाँ भी नालियों का पानी सड़क पर जमा हो गया है। जनता हलाकान है और नेता अपने घरों में मस्त है।

  एक घर, दो अनुकंपा, वही अफसर, वही सिस्टम: शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार पर अंकित गौराहा का हमला
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button