कोरबाछत्तीसगढ़

उद्योग मंत्री श्री देवांगन की पहल पर 10 विभिन्न विकास कार्यों हेतु सीएसआर मद से 2.27 करोड़ की मिली स्वीकृति

कोरबा 08 जुलाई। कोरबा नगर के समुचित विकास के संकल्प के साथ हर वार्ड को विकसित बनाने के वादे को पूरा करते हुए नगर विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर वेदांता बालको प्रबंधन द्वारा सीएसआर मद अंतर्गत 10 वार्डों के विभिन्न विकास कार्यों हेतु 2 करोड़ 27 लाख की स्वीकृति प्रदान की है।

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के निरंतर प्रयासों से राज्य शासन के विभिन्न मद के साथ- साथ जिला खनिज् न्यास, सीएसआर मद से विकास कार्यों हेतु स्वीकृति प्राप्त हो रही है। इसी का परिणाम है कि कोरबा नगर के विकास आज हर वार्ड, हर मोहल्ले में तेज गति से जारी है, इसका लाभ आम जनमानस को निरंतर मिल रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

स्वीकृत विकास कार्यः-वार्ड 39 – पाड़ीमार बालको अंतर्गत राठौर भवन के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य-20 लाख। वार्ड 41 (बालको) – अंबेडकर चौक के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य-10 लाख, वार्ड 18 (कोहड़िया) – मां भवानी मंदिर कौशिल्या धाम के पास बाउंड्रीवाल एवं अन्य विस्तार कार्य-20 लाख, वार्ड 16 -पंपहाउस झोपड़ीपारा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य-20 लाख,वार्ड 42 -बालको देहानपारा मिश्रा तालाब से सर्वमंगला चौक तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य-20 लाख, वार्ड 46 – बालको सुखसागर घर से हाईस्कूल तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य-27 लाख, वार्ड 20 – शशी गबेल के घर से जे.पी. साहू तथा चुन्नीलाल के घर से रमेश शर्मा के घर तक नाली निर्माण कार्य-25 लाख, वार्ड 17 – ढोढ़ीपारा के विभिन्न स्थानों में सीसी रोड निर्माण कार्य-20 लाख,वार्ड 31 – राजेन्द्र प्रसाद नगर (फेस-1) दशहरा मैदान के पास रोड, स्टोर रूम का नवीनीकरण एवं अन्य, विस्तार कार्य-25 लाख, वार्ड 52- अयोध्यापुरी में सर्वसुविधायुक्त मंगल भवन निर्माण कार्य-40 लाख, कुल स्वीकृत राशि रू 2.27 करोड़।

  जीएसटी प्रशासन में छत्तीसगढ़ के तकनीकी नवाचारों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली सराहना

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button