🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

धान खरीदी के दौरान खसरों की गलत एंट्री: 74 पटवारियों को नोटिस…

बिलासपुर । समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान खसरों की गलत एंट्री करने वाले 74 पटवारियों को नोटिस जारी किया गया है। इन सभी पटवारियों पर आरोप है कि सात फीसदी खसरे का गलत रकबे में एंट्री कर दी गई है। यह गड़बड़ी तब सामने आई जब भौतिक सत्यापन किया गया। भौतिक सत्यापन के लिए जिले को तहसील स्तर पर 13608 खसरे दिए गए थे। इन खसरों का मौके पर जाकर सत्यापन करना था और रिपोर्ट पेश करनी थी।

Advertisement Carousel

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

भौतिक सत्यापन के दौरान इस बात की जानकारी मिली कि कुल 93.33 फीसदी खसरे में धान की फसल ली गई थी। 6.67 फीसदी खसरे पर धान की फसल नहीं पाई गई। मतलब ये कि पटवारियों ने इन खसरों में धान की फसल लेने की गलत जानकारी एंट्री कर दी थी। भौतिक सत्यापन के बाद इसमें जरुरी सुधार किया गया। सुधार के साथ ही मौके पर एंट्री करने के बजाय घर बैठे एंट्री करने वाले 74 पटवारियों को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने का निर्देश दिया गया है।

 

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए इस वर्ष जिले में 137672 किसानों को उनके 144981 हेक्टेयर रकबे के साथ पंजीकृत किया गया था। बीते साल की तुलना में इस साल 2.4 फीसदी धान की खरीदी कम हो पाई है।

  CG Janjgir news:– 12वीं के छात्र ने चार पेज का सुसाइड नोट लिख फांसी लगा की आत्महत्या,लिखा प्राचार्य और शिक्षक करते थे प्रताड़ित,छात्रा का नाम भी आया सामने,प्रदर्शन के बाद प्राचार्य और शिक्षकों की सेवा समाप्त

 

एक करोड़ का धान जब्त

कोचियों और व्यापारियों पर अंकुश लगाने के लिए कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर विकासखंड स्तर पर राजस्व, खाद्य व मंडी विभाग का जांच दल बनाया गया था। कोचिए व व्यापारियों के खिलाफ 77 कार्रवाई कर 1 करोड़ रुपए का 2906 क्विंटल धान जब्त किया गया। इसके अलावा तय से अधिक धान बेचने के लिए टोकन कटवाने वाले 53741 किसानों से 3027.41 हेक्टेयर रकबा सरेंडर कराया गया है।

 

 

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button