रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया में नई नियुक्तिया, दीपक बनें प्रदेश अध्यक्ष

कोरबा 04 जुलाई। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) छत्तीसगढ़ इकाई ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से युवा मोर्चा में नई नियुक्तियों की घोषणा की है।

जारी नियुक्ति पत्रों के अनुसार निम्नलिखित पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है दीपक प्रसाद-प्रदेश अध्यक्ष, युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़ विपिन सिंह दृ प्रदेश उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़नियुक्ति पत्र के अनुसार सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे संगठन के सदस्यों का मार्गदर्शन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने, सामाजिक गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का सफल संचालन करने, पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने, युवाओं को संगठन से जोडने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राष्ट्रीय सचिव विजय प्रसाद गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि संगठन युवाओं की ऊर्जा और सक्रिय भागीदारी से निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) की विचारधारा को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने, संगठन के विस्तार तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े जनहित के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे। उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी किसी भी संगठन की सबसे बड़ी शक्ति होती है और इन नियुक्तियों से छत्तीसगढ़ में संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी।

Live Cricket Info