कृषि-कृषककोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणासमीक्षा

एनएमईओ से कृषकों को दिया सरसों बीज


कोरबा, 15 अक्टूबर। कृषि विभाग के द्वारा कोरबा जिला के विभिन्न क्षेत्रों में किसानों को सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधा प्रदाय की। नेशनल मिशन का एडिबल ऑइल्स के तहत काफी संख्या में कृषक लाभान्वित किए जा रहे हैं।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

कृषि विभाग के उपसंचालक देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि जिनपुरी सहित कई इलाकों में किसानों ने फसल चक्र परिवर्तन पर ध्यान दिया है। योजना के तहत ऐसे लोगों को सरसों बीज का वितरण किया गया। बेहतर गुणवत्ता वाले सरसों बीच अच्छे उत्पादन की प्राप्ति किसानों को पिछले वर्षों में हुई है और इसीलिए उनका रुझान सरसों की खेती की तरफ हुआ है। जिनपुरी सहित आसपास के क्षेत्र में बीच का वितरण करने के दौरान जिला पंचायत के सदस्य विद्वान सिंह सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उपसंचालक कृषि ने बताया कि जिले में मुख्य फसलों के अलावा दलहन और तिलहन के लिए अच्छा रकबा मौजूद है और सरकार की प्रोत्साहन योजना का पूरा फायदा किसान प्राप्त कर रहे हैं। देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि विभाग का फील्ड स्टाफ बहुत सारे मामलों में किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन देने में लगा हुआ है ताकि उनकी समस्याएं दूर हो सके।

  नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के 104.54 करोड़ जारी

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button