आधीरात को मड़ई पहुंचकर लोनर हाथी ने फिर ढहाया मकान

कोरबा 02 अगस्त। जिले में लोनर हाथियों का आतंक लगातार जारी है, जहां कटघोरा वनमण्डल के एतमानगर रेंज के बंजारी से आधीरात को पहुंचे लोनर हाथी ने मड़ई गांव में बुधनराम नामक ग्रामीण के मकान को ढहा दिया। वहीं करतला रेंज के बड़मार में एक किसान की जान लेने वाला दंतैल हाथी अभी भी क्षेत्र में मण्डरा रहा है। हाथियों के आंतक से ग्रामीण परेशान है।

जानकारी के अनुसार जंगलों में इन दिनों 5 दर्जन से अधिक हाथी विभिन्न स्थानों का विचरण कर रहे है, जिनमें से 52 हाथी कटघोरा वनमण्डल में सक्रिय है जबकि 11 हाथी कोरबा के जंगल में है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हाथियों की निगरानी को लेकर विभाग सतर्क है। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार मुनादी कराकर हाथियों की उपस्थिति की सूचना दी जा रही है। ग्रामीणों की व्हाट्सप एप ग्रुप बनाकर हाथियों की जानकारी निरंतर दी जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हाथियों की सटीक लोकेशन ट्रैकिंग के लिए ड्रोन कैमरों से मॉनिटरिंग की जा रही है। सजग एप के प्रयोग से ग्रामीणों को जोङा गया है जिससे उन्हें हाथी विचरण की निरंतर सूचना मिल रही है। हाथी मित्र दल’ प्रतिदिन गश्त पर तैनात है। साथ ही, वन परिक्षेत्र के समस्त मैदानी कर्मचारियों की रोस्टर वार 24-7 रात्रि गश्त एवं निगरानी ड्यूटी लगाई गई है। विद्युत विभाग को भी हाथियों के विचरण की जानकारी प्रतिदिन उपलब्ध कराई जा रही है एवं हाथी मानिटरिंग में उनका सहयोग लिया जा रहा है।

  उद्योग मंत्री श्री देवांगन की पहल पर 10 विभिन्न विकास कार्यों हेतु सीएसआर मद से 2.27 करोड़ की मिली स्वीकृति

वर्तमान में कोरबा वन मंडल अंतर्गत 2 लोनर (अकेले) हाथी एवं 9 हाथियों का एक अलग दल (कुल 11 हाथी) विभिन्न क्षेत्रों में विचरण कर रहे हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों से कहा है कि हाथियों के विचरण क्षेत्र में अल सुबह या देर शाम अकेले व असुरक्षित रूप से न निकलें। हाथियों से हमेशा सुरक्षित दूरी बनाए रखें और उनके करीब जाने या उन्हें छेडने का प्रयास न करें। वन विभाग द्वारा की जा रही मुनादी और चेतावनी निर्देशों का कड़ाई से पालन करें ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि's avatar
About प्रखर भूमि 737 Articles
प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।