🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

सूने मकान से लाखों की हुई चोरी

भिलाई । कोहका में निवासरत एक परिवार को बिहार जाना मंहगा पड गया। उनके बिहार प्रवास में जाने के कारण उनके सुने मकान मेें लाखों रूपये की चोरी हो गई। यहां तक कि चोर पुलिस से पकड मेंं आने के डर से सीसीटीव्ही कैमरे का डीबीआर भी चोर उठा ले गये। चोरों ने लगभग 800 ग्राम सोना, चांदी के कई जेवर व सामान तथा 70 हजार रुपए कैश पर हाथ साफ कर दिया। घर के चारों ओर सीसी टीवी कैमरे लगे हैं और बिहार में घर का मुखिया ऑनलाइन फुटेज वॉच भी करता था। जिस दिन चोर घुसे कैमरों का डीबीआर भी उठा ले गए। रविवार को परिवार बिहार से लौटा और इसकी शिकायत सुपेला थाने में की है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरी की यह घटना विवेकानंद नगर कोहका सड़क 5 में रहने वाले अरविंद सिंह के घर पर हुई है। अरविंद सिंह अपने परिवार के साथ 22 दिसंबर को बिहार रवाना हुए। घर पर फिश एक्वेरियम है और रोज नौकरानी मछलियों को दाना खिलाने आती है। यही नहीं घर पर लगे कैमरों को अरविंद सिंह रोज बिहार से वॉच भी करता था। वॉचिंग के दौरान 26 दिसंबर को घर के बाहर की लाइट ऑफ दिखी। अरविंद सिंह ने सोचा कि नौकरानी ने बंद

  मुख्य तकनीकी परीक्षक ने किया समौदा-निसदा डायवर्सन के निर्माणाधीन केनाल का निरीक्षण

कर दिया होगा। इसके बाद दूसरे दिन 27 दिसंबर को कैमरा ही बंद हो गया। शक होने पर अरविंद

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सिंह ने अपनी नौकरानी को देखने कहा। 28 दिसंबर यानी शनिवार को जब नौकरानी घर पहुंची तो घर का ताला टूटा हुआ था। इसके बाद इसकी जानकारी अरविंद सिंह को दी। अरविंद सिंह पड़ोसियों से जानकारी ली तो पड़ोसियों ने भी ताला टूटने की बात बताई। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। अरविंद सिंह

भी अपने परिवार के साथ वापसी की और रविवार तड़के भिलाई पहुंचे। मकान

मालिक की मौजूदगी में पुलिस ने जांच पूरी की। मकान मालिक अरविंद सिंह ने बताया कि घर से लगभग 700 से 800 ग्राम सोना गायब है। चांदी के जेवर व अन्य चांदी के सामान गायब हैं। अलमारी में 70 हजार कैश रखा था वह भी नहीं दिख रहा। मकान मालिक द्वारा कुल मिलाकर घर से लगभग 90 लाख की चोरी की बात कही जा रही है। इधर पुलिस ने पूरे घर की तलाशी ली। चोर घर से सीसी टीवी कैमरों का डीबीआर भी उठा ले गए। पुलिस ने डॉग स्क्वाड को भी बुलाया। फिलहाल पुलिस द्वारा आसपास के अन्य सीसी टीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button