🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

Kawrdha news:– कवर्धा में फिर हुई हत्या, युवक ने चार ग्रामीणों को मारा चाकू, आरोपी गिरफ्तार

Kawrdha news:– कवर्धा जिले में नशे में धुत्त युवक ने चार ग्रामीणों को चाकू मार दिया। जिसमें एक की मौत हो गई। वही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Kawardha कवर्धा। कबीरधाम जिले में एक बार फिर हत्या हो गई है। नशे में धुत युवक ने चार ग्रामीणों को चाकू मार दिया। चाकू लगने से एक ग्रामीण की मौत हो गई वहीं तीन गंभीर रूप से घायल है। मामला लोहारा थाना क्षेत्र का है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम बिरनपुर के मोहल्ले बाजार भाटा में 36 वर्षीय अशोक साहू पिता भोंको साहू कल शुक्रवार को नशे में धुत्त था। नशे की हालत में उसने गांव में धारदार चाकू से चार लोगों को चाकू मार दिया। जिससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों को लोहार अस्पताल ले जाया गया जिसमें एक की मौतहो गई।

मृतक की पहचान 42 वर्षीय रोहित साहू के रूप मे हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस बल मौके के लिए रवाना हो गया। ग्रामीण कलेक्टर एसपी को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करने लगे। किसी तरह समझाईश बाद मामला शांत हुआ। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button