🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़देश - विदेशराज्य एवं शहर

Janjgir Police Transfer News:– 9 निरीक्षकों समेत 25 पुलिसकर्मियों के तबादले, नववर्ष से पहले एसपी ने आदेश जारी किए

Janjgir जांजगीर। नववर्ष की पूर्व संध्या पर एसपी विजय पांडे ने जिले में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 25 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इसमें 9 निरीक्षक और 3 उपनिरीक्षक शामिल हैं।

आदेश के अनुसार, चांपा थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता को जांजगीर थाना प्रभारी पद पर नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में, नवागढ़ थाना प्रभारी अशोक वैष्णव को चांपा थाना प्रभारी बनाया गया है। जांजगीर थाना प्रभारी मणिकांत वैष्णव को रक्षित केंद्र में भेजा गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पामगढ़ थाना प्रभारी मनोहर लाल सिन्हा को बलौदा थाना प्रभारी बनाया गया है। एसके सारथी को नैला चौकी से पामगढ़ थाना प्रभारी पद पर तैनात किया गया है। थाना प्रभारी राजू श्रीवास्तव को बलौदा से थाना प्रभारी शिवरीनारायण के रूप में स्थानांतरित किया गया है। वहीं, निरीक्षक सुभाष चौबे को थाना प्रभारी सरगांव से लाइन अटैच कर दिया गया है।

इसके अलावा, अन्य पुलिसकर्मियों के तबादलों की सूची भी आदेश में शामिल है, जिसे एसपी कार्यालय द्वारा जारी किया गया है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button