Janjgir-Champa नैला नहरिया बाबा मंदिर के पास फुट ओवर ब्रिज की मांग, विधायक ब्यास कश्यप ने डीआरएम को सौंपा ज्ञापन


Janjgir-Champa जांजगीर–चांपा | नैला स्थित नहरिया बाबा मंदिर के समीप रेलवे क्रॉसिंग पर बढ़ते हादसों की आशंका को देखते हुए फुट ओवर ब्रिज (FOB) निर्माण की मांग तेज हो गई है। इसी कड़ी में जांजगीर–चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक (वाणिज्य) अनुराग कुमार सिंह से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।

प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन

ज्ञापन के माध्यम से विधायक ब्यास कश्यप ने बताया कि नैला स्थित नहरिया बाबा मंदिर के पास रेलवे क्रॉसिंग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक, छात्र और बुजुर्ग गुजरते हैं। रेल यातायात अधिक होने के कारण यहां हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, जिससे लोगों में भय का माहौल रहता है।

धार्मिक स्थल होने से बढ़ती है भीड़

विधायक ने बताया कि नहरिया बाबा मंदिर क्षेत्र का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां त्योहारों, सोमवार और विशेष अवसरों पर भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में रेलवे ट्रैक पार करना लोगों के लिए जोखिम भरा साबित हो रहा है। यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यहां फुट ओवर ब्रिज का निर्माण अत्यंत आवश्यक है।

संभावित नक्शे पर भी हुई चर्चा

ज्ञापन सौंपने के दौरान विधायक ब्यास कश्यप ने फुट ओवर ब्रिज के संभावित नक्शे और स्थान को लेकर डीआरएम से चर्चा भी की। उन्होंने मांग की कि तकनीकी परीक्षण के बाद शीघ्र स्वीकृति देकर निर्माण कार्य शुरू किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।

डीआरएम ने दिया आश्वासन

वरिष्ठ मंडल प्रबंधक (वाणिज्य) अनुराग कुमार सिंह ने ज्ञापन पर गंभीरता से विचार करने और आवश्यक तकनीकी परीक्षण के बाद उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा रेलवे की प्राथमिकता है और सभी पहलुओं का परीक्षण कर निर्णय लिया जाएगा।

स्थानीय लोगों ने किया स्वागत

स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं ने विधायक की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह मांग लंबे समय से की जा रही थी। फुट ओवर ब्रिज के निर्माण से न केवल दुर्घटनाओं में कमी आएगी, बल्कि श्रद्धालुओं और आम यात्रियों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा भी मिलेगी।

रेलवे सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास

गौरतलब है कि विधायक चुने जाने के बाद से ही ब्यास कश्यप नैला रेलवे स्टेशन के पश्चिम केबिन के पास रेल ओवर ब्रिज (ROB) निर्माण, स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार और क्षेत्र की रेल संबंधी समस्याओं को लेकर लगातार प्रयासरत हैं। उनकी इस पहल को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

  खूंटाघाट जलाशय में नाव हादसा, 16 घंटे बाद भी लापता युवक का नहीं मिला सुराग, एसडीआरएफ़ की टीम कर रही तलाश

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.