🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़रायपुर

Raipur ब्रेकिंग: जमीन विवाद में चली गोली, पुलिस ने आरोपी को धर- दबोचा

रायपुर, 11 दिसंबर । छत्तीसगढ़ की राजधानी में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने गोली चला दी। हालांकि ये गोली किसी को नहीं लगी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हरदयाल सिंह नाम के व्यक्ति को पकड़ा गया। आरोपी ने बताया कि उसने महिला को डराने के लिए हवाई फायरिंग की थी। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइन क्षेत्र के पुरानी मस्जिद के पीछे रवि नगर में फजिया मेमन रहती है। हरदयाल सिंह नाम के व्यक्ति के साथ फजिया मेमन का कुछ समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आज उस जमीन का सीमांकन था। सीमांकन के पहले फजिया के ताले को हरदयाल ने तोड़कर अपना ताला लगा दिया। फजिया जब अपने जमीन को देखने पहुंची तो इसकी जानकारी उसे हुई। इस दौरान दोनों को फिर से जमीन को लेकर विवाद होने लगा।छत्तीसगढ़ पर्यटन

 

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि हरदयाल सिंह ने अपनी लाइसेंसी बंदूक निकालकर महिला को भगाने के लिए हवाई फायरिंग कर दी। गोली चलने के बाद महिला मौके से निकली और इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई।

  5 बच्चों को इन्द्रजीत सिंह ने प्रदान किये छात्रवृत्ति का चेक

 

पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर तत्काल कार्रवाई करते हुये आरोपी हरदयाल सिंह को गिरफ्तार किया गया। मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। साथ ही जांच भी जारी है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button