🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़पर्व त्यौहारराजनीतिसंगठन

भाजपा जिला कार्यालय में जोश-उत्साह के साथ मना स्वतंत्रता दिवस

कोरबा 16 अगस्त। देशभक्ति, राष्ट्रगौरव और उत्साह से ओतप्रोत वातावरण में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के जिला कार्यालय, ट्रांसपोर्ट नगर में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के मुख्य आतिथ्य में राष्ट्रध्वज फहराया गया और उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।

Advertisement Carousel

इस अवसर पर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा। जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर वीरों एवं राष्ट्रनिर्माताओं को नमन करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महापौर संजूदेवी राजपूत, सह संभाग प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह, योगेश जैन, नवीन अरोड़ा, अर्जुन गुप्ता, शैलेन्द्र यादव, नीरज ठाकुर, कुल सिंह कंवर, प्रीति स्वर्णकार, अखिलेश पांडेय, राकेश नागरमल अग्रवाल, अजय चन्द्रा एवं प्रदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन राष्ट्रभक्ति, संगठनात्मक एकजुटता और देशसेवा के संकल्प का प्रेरणादायी अवसर बना।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button