हनी ट्रैप मामले में पुलिस ने प्रधान आरक्षक को किया गिरफ्तार, कार्यवाही का डर दिखाकर करते थे वसूली

चर्चित हनी ट्रैप मामले में पुलिस ने अपने प्रधान आरक्षक को गिरफ्तार किया है। हाल ही में गिरोह के सरगना शिरीष पांडेय को गिरफ्तार किया गया था। उससे पूछताछ में कोतवाली थाने के प्रधान आरक्षक का नाम सामने आया था। अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है

बलौदाबाजार। बलौदा बाजार के बहुत चर्चित हनी ट्रैप कांड में पुलिस ने नेता, वकील के बाद अब अपने ही प्रधान आरक्षक को गिरफ्तार किया है। सिटी कोतवाली थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक अंजोर मांझी भी एक्सटोर्सन गैंग में शामिल था। अमीरों के पास लड़की भेजने के बाद पुलिस में प्रकरण दर्ज करने का भय दिखा लाखों रुपए के वसूली में प्रधान आरक्षक भी शामिल था। पुलिस ने अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बलौदा बाजार जिले में पिछले 1 साल से हनी ट्रैप का खेल चल रहा था। इसी साल अप्रैल महीने में मामले का खुलासा हुआ था। कुछ पीड़ितों ने थाने पहुंचकर मामले में पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाईथी। गिरोह के द्वारा अमीरों और रिटायर्ड अफसरों से संपर्क किया जाता था। पहले उनसे मेलजोल बढ़कर फिर लड़की का ऑफर दिया जाता था। यदि कोई इंटरेस्ट दिखाएं तो मीटिंग की डेट फिक्स की जाती थी। ग्राहक जिस होटल या रूम या घर में ठहरता वहां लड़की के अंदर घुसने और बाहर निकालने की फोटो खींच ली जाती थी इसी फोटो की यार में ब्लैकमेलिंग का गेम चलता था। ग्राहक मान जाते तो ठीक नहीं तो और ज्यादा डरा कर अपराधिक प्रकरण का डर दिखा वसूली की जाती थी। लड़की को सप्लायर थाने लेकर जाता था और प्रधान आरक्षक की मदद से जेल भेजने का डर दिखा वसूली की जाती थी।

  ढाबा में अवैध शराब बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार

पुलिस ने शिकायत मिलने पर सबसे पहले मामले में वकील महान मिश्रा को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। हाल ही में मास्टरमाइंड शिरीष पांडे को गिरफ्तार किया गया। शिरीष ने ही पूरा जाल बिछाया था। वह नेता था और बड़े-बड़े लोगों के साथ उठता–बैठता था। सीरी सीरी बड़े लोगों को ग्राहक तय कर निशाना बनाता था। दो दिनों पहले उसकी गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ में कोतवाली थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक अंजोर मांझी का नाम सामने आया। जिसके चलते प्रधान आरक्षक की गिरफ्तारी की गई है।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.