छत्तीसगढ़ में सामूहिक आत्महत्या: कांग्रेस नेता ने पूरे परिवार समेत जहर खाकर मौत को लगाया गले, चार लोगों ने दिया जान

कांग्रेस नेता पंचराम यादव उसकी पत्नी दिनेश नांदनी यादव (55), सूरज यादव (27), नीरज यादव (32) ने एक साथ जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। उन्होंने ऐसा क्यों किया इसका अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जांजगीर चांपा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 बोधा तालाब के रहने वाले पंचराम यादव (65) ने अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ जहर का सेवन कर लिया। जिससे चारों की बिलासपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

एएसपी राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि 30 अगस्त को कांग्रेस नेता पंचराम यादव उसकी पत्नी दिनेश नांदनी यादव (55), सूरज यादव (27), नीरज यादव (32) ने एक साथ जहर का सेवन किया था। जिन्हें जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर सभी को बिलासपुर रेफर किया गया था। सिम्स अस्पताल में नीरज यादव की इलाज के दौरान मौत हुई थी।

इस दावा को खाये थे

वहीं, पंचराम यादव, दिनेश नंदनी यादव और सूरज यादव का उपचार आरबी अस्पताल में चला रहा था। जहां 31 अगस्त की देर रात तीनों की इलाज के दौरान मौत हुई है। किस कारण से सभी लोगो ने जहर का सेवन किया है यह अभी अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

  Raipur News: - आईपीएस रतनलाल डांगी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, डीजीपी को भेजी चिट्ठी में ब्लैकमेलिंग और मानसिक दबाव ,धमकी की कहानी

स्थानीय लोगों के अनुसार किसी को पता न चले इसलिए उन्होंने सामने दरवाजे पर ताला लगा दिया था और पीछे के दरवाजे से वापस जाकर वहां का दरवाजा भी अंदर से बंद कर दिया था। इस खुलासा तब हुआ जब पड़ोस में रहने वाली एक लड़की उसके घर गई। दो-तीन बार आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला तो उसे कुछ अनहोनी की आशंका हुई और आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। जब पड़ोसी घर अंदर गए तो सभी गंभीर अवस्था में पड़े हुए थे।

Live Cricket Info