देश-दुनियानईदिल्ली

UPI पर MDR शुल्क लगा तो ग्राहक की जेब पर पड़ेगा बोझ! कनॉट प्लेस-खान मार्केट में बढ़ी बेचैनी

नई दिल्ली। यूपीआई पर एमडीआर शुल्क की आशंका से दिल्ली के प्रसिद्ध व लोकप्रिय बाजार सांसत में हैं। खासकर कनाट प्लेस व खान मार्केट जैसे वे बाजार जहां यूपीआइ भुगतान ट्रेंड में 50 से 60 प्रतिशत से अधिक का मामला 2,000 रुपये से अधिक का होता है। दुकानदारों के अनुसार, यह क्रेडिट कार्ड के जमाने में लौटने जैसा होगा, जिसमें दुकानदार बिल बनाने से पहले ग्राहकों से पूछेंगे कि उन्हें भुगतान नकद करना या यूपीआइ से। अगर यूपीआइ से तो बिल में लगने वाला शुल्क भी जोड़ा जाएगा।

मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) को लेकर दिल्ली के थोक से लेकर खुदरा बाजारों में चर्चा और आशंका बढ़ गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

फिलहाल अनिश्चितता की स्थिति

ग्राहकों से लेकर दुकानदार इस बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल, अभी अनिश्चितता की स्थिति है। बहरहाल सरकार के नोटिफिकेशन में कहा गया है कि दो हजार तक के भुगतान पर कोई एमडीआर नहीं लगेगा। जबकि, उससे अधिक के भुगतान को लेकर भी यही आश्वासन है, पर स्पष्टता नहीं है। विशेषज्ञ मान रहे हैं कि एमडीआर की सीमा तय कर सरकार ने दो हजार से अधिक के लेनदेन पर शुल्क लगाने का रास्ता साफ किया है।

  दिल्ली से यूपी-बिहार तक मानसून का ‘मेगा अलर्ट’, 22 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button