CG Police Promotion News:– 17 एएसआई बने एसआई, सूची देखें…

CG Police Promotion News: पुलिस मुख्यालय द्वारा 17 सहायक पुलिस उप निरीक्षकों (ASI) को उप निरीक्षक (SI) के पद पर पदोन्नति प्रदान करने का आदेश जारी किया गया है। पदोन्नत पुलिसकर्मी फिलहाल अपने वर्तमान पदस्थापन स्थल पर ही कार्यरत रहेंगे। नई इकाई में पदस्थापना को लेकर पृथक से आदेश जारी किए जाएंगे।

Raipur रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने 17 एएसआई को एसआई पद पर प्रमोट करने की स्वीकृति दी है। इससे पूर्व 27 मई 2025 को कुल 68 सहायक उप निरीक्षकों की फिट सूची जारी की गई थी, जिसमें शामिल कई एएसआई का प्रमोशन पहले ही किया जा चुका है। अब उसी सूची में शेष रहे 17 एएसआई को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जारी आदेश के अनुसार, सभी पदोन्नत एएसआई को उनकी वर्तमान इकाई में ही पदस्थ रखा गया है। भविष्य में उनकी नई पदस्थापना के संबंध में अलग से आदेश जारी किए जाएंगे।

पुलिस मुख्यालय ने आदेश के साथ सभी पुलिस अधीक्षकों को यह भी निर्देशित किया है कि यदि किसी पदोन्नत सहायक उप निरीक्षक के विरुद्ध कोई विभागीय जांच, आपराधिक मामला अथवा लघु या दीर्घ शास्ति लंबित हो, जिससे पदोन्नति प्रक्रिया प्रभावित होती हो, तो ऐसे मामलों में संबंधित अधिकारी की पदोन्नति पर आमद न लेते हुए, समस्त दस्तावेजों सहित जानकारी तत्काल मुख्यालय को उपलब्ध कराई जाए।

  स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल का परीक्षा परिणाम नगर में बेहतर रहा (10वी में वैभवी 92% लेकर टॉपर बनी)

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.