IAS/IPSTransferछत्तीसगढ़देश - विदेश🏙️ राज्य व शहर

Janjgir-Champa News:– 6 दोस्तों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला, गला घोंटकर शव फेंका – सभी आरोपी गिरफ्तार

Janjgir-Champa News:– जांजगीर-चांपा। जिले में शनिवार रात शराब पार्टी के दौरान हुआ झगड़ा हत्या में बदल गया। छह दोस्तों ने मिलकर एक युवक की डंडे से पिटाई कर गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी शव फेंककर फरार हो गए। यह घटना चांपा थाना क्षेत्र की है।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

शराब पार्टी में हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम रोहित महंत है, जो चांपा का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि शराब पीने के दौरान गाली-गलौज के बाद विवाद हुआ और झगड़ा बढ़ गया। इसी दौरान सागर कर्ष ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर रोहित की हत्या कर दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

थप्पड़ के बाद बदला लिया


शनिवार रात करीब 8 बजे सागर अपने साथियों के साथ घोघरा नाला के पास शराब पी रहा था। इसी दौरान रोहित ने सागर को गालियां दीं, जिससे गुस्से में आकर सागर ने उसे 3-4 थप्पड़ मारे और चला गया। कुछ देर बाद रात 9:30 बजे जब रोहित दोबारा वहां पहुंचा और सागर व उसके दोस्तों से फिर गाली-गलौज करने लगा तो सभी भड़क गए।

सिर पर डंडे से वार, फिर गला घोंटा


पुलिस के अनुसार सागर के साथ नागेश्वर नायडू, अश्वनी कुमार सतनामी, विजय श्रीवास, विनय कुर्रे और आकाश उर्फ अज्जू साहू मौजूद थे। सभी ने मिलकर रोहित को पकड़ लिया। सागर ने डंडे से उसके सिर पर वार किया जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद उसका गला घोंट दिया गया। हत्या के बाद सभी आरोपी भाग निकले।

  साइबर जागृति अभियान तेज: स्मार्टफोन प्राइवेसी और सेफ ब्राउजिंग को लेकर पुलिस ने किया जागरूक, 1930 पर शिकायत की अपील

पुलिस ने सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार


मामले की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। जांच के दौरान सभी छह आरोपियों को हिरासत में लिया गया।
एसपी विजय कुमार पांडेय ने बताया कि शुरू में आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने हत्या की बात कबूल कर ली। सभी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button