🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़

साकेत में हर्षोल्लास से मनाया गया महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत का जन्मदिन

सभापति, आयुक्त, पार्षदों, जनप्रतिनिधियों व निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने दी महापौर को जन्मदिवस की बधाई व शुभकामनाएं

कोरबा 03 फरवरी। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत का जन्मदिन 02 फरवरी को नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महापौर श्रीमती राजपूत ने करतल ध्वनि के बीच केक काटा, वहीं सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, वरिष्ठ पार्षद अशोक चावलानी सहित जनप्रतिनिधियों, पार्षदों व निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने महापौर श्रीमती राजपूत को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी, उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की तथा उनके मार्गदर्शन में नगर के सर्वांगीण विकास तथा आमजन की सतत सेवा में निरंतर कार्य करने के संकल्प को दोहराया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

नगर पालिक निगम केारबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में निगम के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के जन्मदिवस कार्यक्रम का सुंदर व स्नेहपूर्ण आयोजन किया गया, इस मौके पर सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, वरिष्ठ पार्षद अशोक चावलानी के साथ ही पार्षद चन्द्रलोक सिंह, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियता सुरेश बरूआ, उपायुक्त नीरज कौशिक, बी.पी.त्रिवेदी व पवन वर्मा, लेखाधिकारी भवकांत नायक, कार्यपालन अभियंता एन.के.नाथ, भूषण उरांव, राकेश मसीह, अखिलेश शुक्ला, प्रकाश चन्द्रा, सुनील टांडे, लीलाधर पटेल, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, संपदा अधिकारी अनिरूद्ध सिंह, जनसंपर्क अधिकारी रावेन्द्र सिंह, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, सहायक राजस्व अधिकारी सुमित गुप्ता, सहायक अभियंता रूचि साहू, राहुल मिश्रा, पीयूष राजपूत, एस.सी.सोनी, आकाश अग्रवाल, प्रमोद जगत, अंजूला अनंत, सोमनाथ डेहरे, गुलिस्ता साहू, रमेश सूर्यवंशी, अंजूलता तिग्गा, किरण साहू, प्रिंस सिंह, राजेश राठौर, राकेश अग्रवाल, श्रीधर द्विवेदी, सचिन तिवारी, अजीत सिंह, मनोज सिंह राजपूत, हेमंत गभेल , अजय शुक्ला, आनंद दुबे, धवल शर्मा, अमन शर्मा, वीरेन्दर सैनी, अरविंद सिंह, विकास शुक्ला, अशोक जायसवाल, अनवर अली, मनोज श्रीवास आदि के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने महापौर श्रीमती राजपूत को गुलदस्ता भेंट कर उन्हें जन्मदिवस की अपनी हार्दिक व शुभकामनाएं दी तथा उनके स्वस्थ व दीर्घ जीवन की कामना की।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button