🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

महतारी शक्ति ऋण योजना का माननीय वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने किया शुभारंभ

भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी  प्रशांत सिंह ठाकुर ने योजना का किया स्वागत

Advertisement Carousel

श्री ठाकुर ने कहा, प्रदेश की महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रायपुर/ प्रदेश में माननीय वित्त मंत्री  ओपी चौधरी एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार अरोरा द्वारा किया के द्वारा महतारी शक्ति ऋण योजना का शुभारंभ किया गया।

महिलाओं को समर्पित यह योजना : श्री ठाकुर
योजना का भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी श्री प्रशांत सिंह ठाकुर ने कहा कि यह योजना विशेष रूप से छत्तीसगढ़ की महिलाओं को समर्पित है, और इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन और सशक्तीकरण के लिए प्रेरित करना है।

योजना के तहत मिलेगा 25 हजार तक का ऋण
श्री ठाकुर ने आगे कहा कि इस योजना के अंतर्गत, महिलाओं को ₹25,000 तक का ऋण प्रदान किया जाएगा, जो उन्हें अपने व्यवसाय या अन्य आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने में मदद करेगा। उन्होंने आगे कहा कि इस पहल के माध्यम से छत्तीसगढ़ की महिलाओं को आर्थिक दृष्टि से सशक्त बनाने का लक्ष्य है, ताकि वे अपने परिवार और समाज में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।

पहले दिन दिया गया 2.25 करोड़ रूपए का ऋण
योजना के शुभारंभ में बैंक द्वारा एक दिन में 1000 महिलाओं को कुल ऋण राशि 2.25 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया।

  Korba News:– भाजपा नेता की कार में घेरकर हत्या, अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियारों से किया हमला, एसपी मौके पर

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button