कोरबाछत्तीसगढ़हाथी समस्या

कोरबा एवं कटघोरा वनमंडल में हाथियों का उत्पात जारी

कोरबा, 9 अक्टूबर। जिले के कोरबा एवं कटघोरा वनमंडल में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। हाथियों का दल खेतों में पहुंचकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे ग्रामीण खासकर किसान वर्ग काफी परेशान है। उनके द्वारा सुरक्षा की लगातार गुहार जिला प्रशासन व वन विभाग से लगाई जा रही है लेकिन न तो जिला प्रशासन ही इस ओर विशेष ध्यान दे रहा है और न ही वन विभाग। जिससे ग्रामीणों की समस्या कायम है और वे अपनी मेहनतों को अपने ही आंखों के सामने पानी फिरता देखने को मजबूर हैं।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

बताया जाता है कि कटघोरा वनमंडल के एतमानगर, जटगा व पसान रेंज में 57 की संख्या में हाथी पिछले कई महीनों से विचरण कर रहे हैं। हाथियों का दल पहले शांत था लेकिन जब से खेतों में फसल तैयार हुए हैं, हाथियों का उत्पात बढ़ गया है और वे शाम होने के बाद जंगल से निकलकर खेतों में पहुंचते हैं और वहां लगे फसलों को या तो चरकर चौपट कर देते हैं या पैरों से रौंदकर बर्बाद कर देते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button