कोरबाछत्तीसगढ़हाथी समस्या

हाथियों का उत्पात जारीः रिंगनिया, बांधापारा व बडकाबहरा में फसलों को किया क्षतिग्रस्त

कोरबा 16 सितंबर। जिले के कटघोरा वनमंडल में अब हाथियों का उत्पात बढ़ गया है। यहां के जटगा, केंदई व एतमानगर रेंज में बड़ी संख्या में हाथियों का दल सक्रिय है। जिसने रिंगनिया, बांधापारा व बडकाबहरा में भारी उत्पात मचाते हुए 25 से अधिक ग्रामीणों के खेतों में लगे धान की फसल को चौपट कर दिया। हाथियों का उत्पात यहां के खेतों में काफी देर तक चला। बाद में ग्रामीणों व हाथी निगरानी दल को खबर लगने पर वे तत्काल मौके पर पहुंचे और उत्पात मचा रहे हाथियों को शोर मचाकर खदेड़ा। खदेड़े जाने पर हाथियों ने जंगल का रूख किया।

हाथियों द्वारा बड़ी मात्रा में फसल रौंदे जाने से ग्रामीणों को लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं उनकी मेहनतों पर पानी फिर गया है। काफी मेहनत के बाद ग्रामीणों ने अपने खेतों में फसल तैयार किए थे जो लहलहा रहा था लेकिन हाथियों ने वहां पहुंचकर बुरी तरह तहस-नहस कर डाला। ग्रामीणों का कहना है कि अब तक वे पशुओं से परेशान थे लेकिन अब हाथियों ने भी उनकी परेशानी और भी बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार केंदई रेंज के कोरबी सर्किल में 32 की संख्या में हाथी एक साथ विचरणरत है। हाथियों का यह दल सर्किल के बडकाबहरा-पोड़ीखुर्द में पहुंचकर उत्पात मचाया, जिससे 15 से अधिक ग्रामीणों के खेतों में लगे धान चौपट हो गया है। वहीं एतमानगर रेंज के गुरसिया सर्किल में 18 की संख्या में हाथ घूम रहे हैं। हाथियों का यह दल भी बीती रात जमकर उत्पात मचाया और बांधापारा तथा रिंगनिया गांव में पहुंचकर वहां खेतों में लगे 10 ग्रामीणों की फसल को रौंद डाला।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  कोरबा: घूसखोर बाबू प्रदीप मिश्रा सस्पेंड; आदत से लाचार, इसी महीने मिली थी एक और सज़ा

एतमानगर व केंदई रेंज में बड़ी मात्रा में फसल रौंदे जाने की सूचना पीडि़त ग्रामीणों द्वारा दिए जाने पर संबंधित वन अमला मौके पर पहुंचकर नुकसानी के आंकलन में जुट गया है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार हाथियों के ताजा उत्पात में ग्रामीणों को लाखों रुपए की चपत लगी है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पीडि़त ग्रामीणों को विभाग की ओर से फसल क्षतिपूर्ति दी जाएगी।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button