🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़संगठनसमीक्षा

सिंगल मेम्बरशिप पर ली बैठक, शुल्क की शंकाए की दूर

कोरबा 06 सितंबर। एचएमएस गेवरा क्षेत्रीय कार्यालय में सदस्यता सत्यापन के संबंध में एक बैठक हिन्द खदान मजदूर फेडरेशन के अध्यक्ष की उपस्थिति में संपन्न हुई । गेवरा, दीपका व सीडब्ल्यूएस गेवरा के सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए।

Advertisement Carousel

गेवरा दीपका क्षेत्र व सीईडब्लुएस गेवरा में 2026 के लिए होने वाले सदस्यता सत्यापन के संबंध में एसईसीएल बिलासपुर की गाइड लाइन को सभी गेवरा दीपिका के कार्यकर्ताओं से साझा किया गया। इस वर्ष की सदस्यता सत्यापन में केवल सिंगल मेंबरशिप का ही सदस्यता मानी जाएगी। जिन कर्मचारियों का कई यूनियन में नाम है और वह किसी भी यूनियन में अपनी सदस्यता भरने के लिए सदस्यता समिति के समक्ष उपस्थित नहीं होते हैं तो उनका सदस्यता शुल्क किसी भी यूनियन में नहीं काटा जाएगा। सदस्यता सत्यापन में यह फैसला इस बार कर्मचारियों के हित में प्रबंधन द्वारा किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कोयला मजदूर पंचायत के पदाधिकारी ने अपने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि जिन कर्मचारी साथियों का कोयला मजदूर सभा में सदस्यता में नाम है, वह अपना सदस्यता कोयला मजदूर पंचायत में जाकर भरेंगे एवं जिन कर्मचारी साथियों का नाम कोयला मजदूर पंचायत को छोड़ कर अन्य कई यूनियन में है वह किसी भी यूनियन में अपना सदस्यता शुल्क बिलकुल ना दें। अध्यक्ष के द्वारा कहा गया कि हमें छोड़ दूसरे सभी संगठन में परिवारवाद चल रहा है और वित्तीय मामलों को लेकर गड़बडियां है, इसलिए उनसे बचे।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button