कोतवाली थाना में बदलाव को लेकर चर्चाः शाम तक तिवारी के पास प्रभार, फिर डनसेना का किया आदेश

कोरबा 01 जुलाई। कोरबा जिले में पुलिस विभाग में हुए अप्रत्याशित बदलाव ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। एक ही दिन में कोतवाली थाना को दो नए प्रभारी मिलने से चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक बी. एम. पटेल का 29 जून को स्थानांतरण कटघोरा थाना कर दिया गया। उनके स्थान पर कटघोरा थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मनारायण तिवारी की पदस्थापना की गई। 30 जून की सुबह उन्होंने कोतवाली थाना पहुंचकर अपना कार्यभार भी संभाल लिया, लेकिन उसी रात पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी एक नए आदेश में निरीक्षक प्रमोद डनसेना को कोतवाली थाना का प्रभारी नियुक्त कर दिया गया। इस तरह एक ही दिन में कोतवाली को दो प्रभारी मिलने से लोगों में जिज्ञासा बनी हुई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info