IAS/IPSछत्तीसगढ़

डाइट जांजगीर के सहायक प्राध्यापक यू.के. रस्तोगी की भावभीनी विदाई

जांजगीर :- प्रत्येक छात्रों को अपने जीवन में कडी मेहनत करनी चाहिए जिससे उन्हें

अपने लक्ष्य की प्राप्ति हो सके एवं जीवन में सामन्जस्य बिठाकर सफलता प्राप्त की जा सकती है यह उद्गार 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होने पर आयोजित विदाई समारोह कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक यू.के. रस्तोगी ने दिया। उन्होनें प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्राध्यापकों को शीघ्र ही शिक्षक बनने की शुभकामना भी दी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के सहायक प्राध्यापक यू.के. रस्तोगी की 39 वर्ष 4 माह की अधिवार्षिकी पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर संस्थान द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर प्राचार्य बी.पी.साहू ने रस्तोगी जी की कार्यक्षमता, सक्रियता, नवाचार आदि की प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। उपप्राचार्य एल. के. पाण्डेय ने रस्तोगी जी के साथ डाइट में 13 वर्षों के कार्यकाल को यादगार बताया। सहायक प्राध्यापक एम. आर.चन्द्रा ने रस्तोगी जी को विज्ञान विषय विशेषकर भौतिकी के क्षेत्र में उनके ज्ञान को सराहा। इस अवसर पर संस्थान द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अभिनंदन पत्र का वाचन वरिष्ठ व्याख्याता एस. के. राठौर द्वारा किया गया। सभा को पूर्व माध्यमिक शाला की प्रधान पाठिका श्रीमती चेतना राठौर, प्राथमिक शाला से श्रीमती गीतेश्वरी साहू एवं संस्थान के सभी अकादमिक सदस्यों द्वारा रस्तोगी जी के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके दीर्घायु एवं सक्रिय जीवन की शुभकामनाएं दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  सखी वन स्टॉप सेंटर कटघोरा में सेवाप्रदाता के पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

इस अवसर पर श्रीमती रेखा रस्तोगी विशेष रूप से उपस्थित रही। कार्यक्रम का संयोजन बी. जायसवाल एवं संचालन गोपेश कुमार साहू द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.एम. जायसवाल, याकूब कुजुर, संजय कुमार शर्मा, सुरेश साहू श्रीमती प्रतिमा साहू, श्रीमती कल्याणी बोस, मिली सिंह क्षत्रिय, श्रीमती कृष्णा राठौर, श्रीमती उषाकिरण यादव, श्रीमती दिव्या यादव, श्रीमती गरिमा साहू, श्रीमती अभिलेखा सिंह, श्रीमती चन्द्रकला खूटें, श्री एन. एल. पोर्ते, गजेन्द्र शर्मा, दिनेश पाण्डेय सहित प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के सभी छात्राध्यापक उपस्थित रहे।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button