🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़बड़ी ख़बररायपुर

डीजीपी जुनेजा ने पुलिस मुख्यालय में डायल 112 के कर्मचारियों को किया सम्मानित

इसी कड़ी में दिनांक 24.07.2024 की शाम समय 16ः22 बजे डायल 112 कमाण्ड सेंटर रायपुर मे सूचना प्राप्त हुई कि जिला बिलासपुर में लगातार अत्यधिक बारिश होने से थाना रतनपुर क्षेत्र के ग्राम लिम्हा के एक घर में पानी भर गया है जिसमे परिवार के 1 माह के बच्चे सहित 7 महिलाएँ एवं बुजुर्ग फंसे हुए हैं। सूचना ईआरव्ही रतनपुर ईगल-1 टीम में तैनात आरक्षक 1328 बसंत दास मानिकपुरी को तत्काल रवाना किया गया। देहात क्षेत्र होने एवं रास्ता अत्यधिक ख़राब होने के बाद भी ईआरव्ही टीम 18 मिनट में घटना स्थल पर पहुँची। जहाँ पूरा क्षेत्र जलमग्न हो चुका था तथा पीड़ित कौषल्या पोरते के घर का प्रथम तल तक का हिस्सा पानी में डुबा हुआ था। पीड़ित कौषल्या पोरते के परिवार के सभी सदस्य छत पर मदद के इंतज़ार में बैठे हुए थे, जिनके साथ एक सात माह का बच्चा सहित महिला व बुजुर्ग भी थे। ऐसे में ईआरव्ही में तैनात आरक्षक 1328 बसंत दास मानिकपुरी अपनी जान की परवाह किए बगैर कमर के ऊपर तक के पानी में नन्हे बच्चे समेत सभी सदस्यों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान आरक्षक ने एक माह के षिषु को अपनी गोद में उठाकर सुरक्षित स्थान तक लाया। डायल 112 टीम द्वारा साहस, सूझबूझ व कर्त्तव्य परायाणता का परिचय देते हुए बाढ़ में फंसे कौषल्या पोरते के परिवार को विकट परिस्थिति में समय पर आपातकालीन सहायता पहुँचाने के फलस्वरूप परिवार व ग्रामीणों द्वारा आभार व्यक्त करते हुए डायल 112 टीम को धन्यवाद दिया गया।

  हिरीं पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अवैध शराब बिक्री करते दो सपड़ाये, दोनो गए जेल

डायल 112 टीम के कर्मचारी जिला रायगढ़ आरक्षक 131 जयप्रकाश एक्का एवं चालक अमित भगत एवं जिला बिलासपुर के आरक्षक 1328 बसंत मानिकपुरी एवं चालक सुखीराम डोंगरे को पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा (भा.पु.से.) द्वारा नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, इस अवसर पर अति. पुलिस महानिदेशक श्री प्रदीप गुप्ता, पुलिस अधीक्षक (डायल 112) श्री अविनाश ठाकुर, एवं डायल 112 के स्टाफ उपस्थिति रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Previous page 1 2

Related Articles

Back to top button