साइबर जागरूकताः रायपुर पुलिस ने रास गरबा, दुर्गा पंडालों में लोगों को दी जानकारी

रायपुर पुलिस द्वारा साईबर जन जागरूकता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत रास गरबा आयोजन स्थलों, दुर्गा पण्डालों, मेला, तथा चौक चौराहो में लोगो को किया गया जागरूक।

साईबर जन जागरूकता संबंधी बांटे गये पाम्पलेट तथा मुख्य चौक चौराहो में जागरूकता अभियान हेतु लगाये गये होर्डिंग्स। रेडियों चैनल 94.3 माय एफ.एम. के माध्यम से भी लोगों को किया जा रहा है जागरूक।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

देवेन्द्र नगर चौक, आमानाका चौक, जयस्तम्भ चौक एवं गौरव पथ में डिजिटल स्क्रीन्स लगाकर किया जा रहा है आमजनों को जागरूक। रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी।

रायपुर। साईबर स्पेस के संबंध में राज्य व्यापी साईबर अपराध जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रायपुर पुलिस के द्वारा जिले के नागरिकों को साइबर स्मार्ट बनाने ‘‘साईबर जन जागरूकता पखवाड़ा’’ कार्यक्रम के तहत व्यापक साईबर जन जागरूकता अभियान का जोर-शोर से शुभारम्भ किया गया है।

रायपुर पुलिस की साईबर और थानों की टीमों द्वारा रायपुर के अलग – अलग कार्यालयों सहित अन्य मुख्य चौक जिसमें थाना विधानसभा, आरंग, गंज, उरला, सिविल लाईन, गोबरानवापारा, तिल्दा नेवरा तथा धरसींवा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा के तहत साईबर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

  हार्ट अटैक मरीजों को अब चिंता नहीं : कोरबा के एमजीएम हॉस्पिटल में थ्रॉम्बोलिसिस से बच रही जानें, 24 घंटे उपलब्ध आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएँ

इसमें लोगों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर रूचि लेते हुए अपनी सहभागिता निभाई तथा उनके द्वारा पूछे गये सवालों के जवाब देकर उनकी शंकाओं को दूर किया गया। इस दौरान आमजन को साइबर संबंधी विडियो दिखाने के साथ ही पाम्पलेट भी बांटे गये, जिसमें लगभग कुल 2100 की संख्या में आमजन मौजूद थे।

इसके साथ ही रायपुर पुलिस एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की साइबर विशेषज्ञ टीम सहित थानों की टीमों द्वारा अलग-अलग रासगरबा आयोजन स्थलों, विभिन्न मॉल्स में, कार्यालयों सहित अन्य मुख्य चौक चौराहों पाम्पलेट चिपकाकर र्होडिंग लगाकर साईबर जागरूकता अभियान का व्यापक विस्तार किया जा रहा है।

विभिन्न चौक चौराहो देवेन्द्र नगर चौक, आमानाका चौक, गौरव पथ सिविल लाईन्स एवं जयस्तम्भ चौक में डिजिटल स्क्रीन्स में साईबर अपराध संबंधी विडियों का प्रसारण कर राहगिरों को जागरूक किया जा रहा है।

रायपुर पुलिस द्वारा रात्रि में भी विभिन्न संस्थानों, मॉल एवं रास गरबा आयोजन स्थलों में साईबर अपराध के संबंध में आमजनों को जागरूक किया जायेगा। रायपुर पुलिस का यह अभियान 19 अक्टूबर तक जारी रहेगा।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.