🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़

भारी वाहन के चपेट में आकर सीएसईबी कर्मचारी की मौत

कोरबा 01 फरवरी। दर्री थाना क्षेत्र में सीपेड के पास सड़क पर एक बाइक सवार खून से लथपथ पड़ा मिला। राहगीरों ने इसकी सूचना 112 और दर्री पुलिस को दी। मौके पर पहुंची 112 की टीम ने पाया कि बाइक क्षतिग्रस्त थी और सवार की मौत हो चुकी थी। शव को जिला मेडिकल कॉलेज के शव कक्ष में रखवाया गया। मृतक की पहचान 26 वर्षीय दीपेंद्र पटेल के रूप में हुई, जो कटघोरा के बरपाली गांव का निवासी था। पुलिस ने उसके परिजनों को फोन पर घटना की सूचना दी।

जानकारी के अनुसार, दीपेंद्र पटेल कल रात करीब 10 बजे अपने घर बरपाली से दर्री स्थित सीएसईबी पावर प्लांट में ड्यूटी के लिए निकला था। सीपेड के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दीपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। उसके चेहरे और सीने पर गंभीर चोटें आई थीं। परिजनों ने बताया कि, दीपेंद्र सीएसईबी में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत था। घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। वह रोज की तरह रात में खाना खाने के बाद ड्यूटी के लिए निकला था। परिजनों को फोन पर घटना की जानकारी मिली और वे मौके पर पहुंचे, जहां दीपेंद्र की मौत हो चुकी थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button