
कोरबा 10 सितंबर। श्रद्वा महिला मण्डल, एसईसीएल के मार्गदर्शन में आकृति महिला समिति, सेण्ट्ल वर्कशॉप सेण्ट्रल स्टोर्स, कोरबा की अध्यक्षा नम्रता द्विवेदी के नेतृत्व में को एस0बी0एस0 कालोनी एसईसीएल कोरबा में संलग्नित 10 सफाई महिला कर्मियों को बरसात में उत्पन्न मच्छर के प्रकोप से बचने के लिए मच्छरदानी प्रदान की गयी एवं खाने का पैकेट भी वितरित किया गया।
इस अवसर पर समिति की अध्यक्षा नम्रता द्विवेदी एवं उनकी टीम की उपस्थिति में महिला सफाई कर्मियों के साथ कुछ पल बिताये और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर आकृति महिला समिति के अध्यक्षा श्रीमती नम्रता द्विवेदी, सचिव श्रीमती सीमा राव, कोषाध्यक्ष श्रीमती श्रद्वा गुप्ता, श्रीमती प्रभाति पटुवा, श्रीमती बबीता कुमार श्रीमती लक्ष्मी प्रसाद एवं श्रीमती अर्चना दुबे आदि उपस्थित रहीं।

Live Cricket Info
