🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

Raigarh News: 13 लाख नगद के साथ एक दर्जन सटोरिए गिरफ्तार, लाखों की सट्टा– पट्टी जब्त


Raigarh news:– एसपी दिव्यांग पटेल के निर्देश पर आईपीएस आकाश शुक्ला की टीम ने 12 सटोरियों को पकड़ 13 लाख से अधिक नगद और सट्टा पट्टी जब्त की है।

रायगढ़। रायगढ़ पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से एक दर्जन सटोरियों को गिरफ्तार किया है। सटोरियों के पास से 13 लाख 46 हजार रुपए नगद व लाखों की सट्टा पट्टी जब्त की है। एसपी दिव्यांग पटेल के निर्देश पर  आईपीएस आकाश शुक्ला व डीएसपी अभिनव उपाध्याय ने यह कार्यवाही की है।



शहर के कई क्षेत्रों में सट्टा पट्टी लिखने की सूचनाओं को संज्ञान में लेकर एसपी दिव्यांग पटेल ने रायगढ़ सीएसपी आईपीएस दिव्यांग पटेल और साइबर सेल डीएसपी अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में टीआई मोहन भारद्वाज, टीआई सुखनंदन पटेल व प्रकाश राव की टीम बनाई। अलग-अलग टीमों ने आज शाम कई स्थानों पर  एक साथ सट्टा रेड कार्यवाही को अंजाम दिया। जिसमें पुलिस ने 12 व्यक्तियों सट्टा– पट्टी लिखते रंगे हाथ कागज,मोबाइल,लैपटॉप,टैबलेट के साथ पकड़ा गया। आरोपियों से कुल 13 लाख 46 हजार 780 रुपए, 15 नग मोबाइल, एक लैपटॉप, एक टैबलेट, पेन, कैलकुलेटर, तथा सट्टा की पर्ची जब्त की गई।  पूरी कार्यवाही में कुल 15,71,780 रुपए की संपत्ति आरोपियों से जब्त की गई है।

गिरफ्तार आरोपी:–

हेमलाल (31), अनिल देवांगन (38), बजरंग साहू (37), सोनु निषाद (20), आशिक खान (23), छवि धीवर (32), सचिन यादव (29),वसीम खान (37), सुनील यादव (31), योगेश बघेल (29), प्रकाश देवांगन (25)
आरोपियों  के विरुद्ध जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button