🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

कलेक्टर एसपी ने नवरात्रि के दौरान महामाया मंदिर परिसर में व्यवस्था का लिया जायजा

सुरक्षा, ट्रैफिक, बिजली, पार्किंग, साफसफाई की उचित व्यवस्था के दिए निर्देश

Advertisement Carousel


बिलासपुर, 04 अक्टूबर 2024/कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह ने शारदीय नवरात्रि के मद्देनजर रतनपुर स्थित महामाया मंदिर परिसर में ट्रस्ट पदाधिकारियों व अधिकारियों की बैठक लेकर नवरात्रि के दौरान व्यापक इंतजाम के निर्देश दिए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now


बैठक में कलेक्टर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिए कि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो,प्रकाश ,पेयजल , साफसफाई, ट्रैफिक पार्किंग व्यवस्था के समुचित इंतजाम करने कहा

। कलेक्टर ने कहा कि वीवीआईपी विजिट के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए सतर्क रहें । अधिकारियों की ड्यूटी पालियों में लगाये जाने के यू निर्देश दिए , विशेष रूप से सप्तमी, अष्टमी पर श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर प्रबंधन के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर ने मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों से भी इंतजामों के लिए सुझाव मांगे।


पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने सुरक्षा के लिए बल की व्यवस्था की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन के लिए व्यापक इंतजाम के निर्देश दिए। श्री सिंह ने बताया कि 200 पुलिस जवानों को परिसर में तैनात किया गया है। जो नवरात्रि के दौरान व्यवस्था संभालेंगे। अधिकारियों ने मां महामाया के दर्शन किए और परिसर में लगे विभिन्न स्टालों का निरीक्षण कर जानकारी ली,परिसर में लगे मेले का भ्रमण करते हुए अधिकारियों ने खरीदारी भी की।

  भिलाई निगम कर रहा है अपने क्षेत्र के सभी सार्वजनिक सामुदायिक शौचालय को व्यवस्थित


इस अवसर पर कोटा एसडीएम युगल किशोर उर्वशा , उप पुलिस अधीक्षक अर्चना झा,कोटा SDOP नूपुर उपाध्याय , तहसीलदार, आका गुप्ता, रतनपूर थाना प्रभारी रजनीश सिहं व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button