🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़

पंडित शिवराज के फाग गीतों पर झूमे लोग

आरएसएस नगर में होलिका दहन की पूर्व संध्या को हुई आयोजन

Advertisement Carousel

कोरबा 02 मार्च। होलिका दहन की पूर्व संध्या पर आरएसएस नगर में फाग गीतों के साथ लोगों ने परंपरा और संस्कृति के साथ खुद को जोड़ा। राज्यपाल शिक्षा अलंकरण से सम्मानित पंडित शिवराज शर्मा के फाग गीतों ने ऐसा जादू बिखेरा कि श्रोता झूमने को मजबूर हो गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद पंडित शिवराज शर्मा ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक फाग रचनाओं को अपने मधुर स्वर में प्रस्तुत किया। नगाड़ा, ढोलक और मंजीरे की थाप के साथ जब फाग गीत गूंजे तो उपस्थित लोगों के कदम खुद-ब-खुद थिरकने लगे। फाग गीतों में राधा-कृष्ण की होली, बरसाने की ठिठोली और ब्रज की मस्ती का जीवंत चित्रण हुआ। फागुनी बयार चली तो ऐसा प्रतीत हुआ मानो आरएसएस नगर का इलाका ब्रजधाम में बदल गया हो और आसपास ही वृंदावन-बरसाना की होली की छटा बिखर रही हो। फाग गीतों की मिठास और रंगों की उमंग ने सभी के मन में होली के प्रति उत्साह को और बढ़ा दिया। आरएसएस नगर में आयोजित यह फाग संध्या होली के आगमन की एक सुंदर और यादगार शुरुआत बन गई। कार्यक्रम के अंत में लोगों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button