🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSअच्छी ख़बररायपुर

गर्मी को देखते हुए पूरे प्रदेश के प्राइवेट व सरकारी स्कूलों के समय में परिवर्तन हेतु डीपीआई ने जारी किया आदेश

प्रदेशों पर रही तेज गर्मी को देखते हुए डीपीआई ने स्कूलों के समय में परिवर्तन के लिए आदेश जारी किए है। यह आदेश 2 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रभावशील रहेगा रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए डीपीआई दिव्या मिश्रा ने प्रदेश के सभी संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग  और सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर शासकीय और अशासकीय स्कूल और शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन के समय में परिवर्तन करने को कहा है।

आदेश के अनुसार एक पाली में संचालित सभी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल  सुबह 7 से 11 तक लगेंगे।जबकि ऐसे स्कूल जहां दो पालियों में शाला लगती है वहां प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शालाएं प्रातः 7 से 11 और हाई तथा हायर सेकेंडरी स्कूल सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 बजे तक संचालित करने के आदेश जारी किए गए है। यह आदेश 2 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रभावशील रहेगा। इस दौरान स्कूल के कार्यालय और डीईओ, बीईओ तथा ज्वाइंट डायरेक्टर कार्यालय का समय यथावत रहेगा।  आदेश तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। डीपीआई दिव्या मिश्रा ने यह आदेश जारी किया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button