🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSTransferलापरवाही

एसडीएम के जांच प्रतिवेदन के आधार पर लापरवाह प्रधान पाठक को डीईओ ने किया निलंबित

बिलासपुर / अपने कर्तव्य निर्वहन में लगातार लापरवाही बरतने और उच्चाधिकारियों के आदेशों को दरकिनार करने वाले प्रधान पाठक को एसडीएम के जांच प्रतिवेदन के आधार पर डीईओ ने निलंबित किया है।

बिलासपुर। एसडीएम के जांच प्रतिवेदन के आधार पर लापरवाह प्रधान पाठक को निलंबित किया गया है। जांच प्रतिवेदन मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी अनिल तिवारी ने यह कार्यवाही की है। कोटा विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला रामपुर ( शिवतराई) में पदस्थ प्रधान पाठक बहादुर सिंह भानु अपने कर्तव्य निर्वहन में लगातार मनमानी करते आ रहे थे। उच्चाधिकारियों के आदेश/ निर्देशों की अवहेलना एवं कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरते जाने के कारण व जारी स्पष्टीकरण का जवाब भी प्रस्तुत न किए जाने पर उनकी स्वेच्छाचारिता लगातार प्रदर्शित हो रही थी। इसकी जांच कोटा एसडीएम नितिन तिवारी ने की। जांच प्रतिवेदन उन्होंने डीईओ अनिल तिवारी को प्रेषित कर दिया। इसके बाद जांच प्रतिवेदन के आधार पर डीईओ ने प्रधान पाठक बहादुर सिंह भानु को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय प्राचार्य शासकीय हाईस्कूल तेंदुआ ब्लॉक कोटा नियत किया गया है।

Was this article helpful?
YesNo

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button