छत्तीसगढ़

CG Suicide : बिलासपुर जिले के हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम सकर्रा में कक्षा 12वीं के छात्र हरीश चक्रधारी ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर की आत्महत्या…

बिलासपुर,19 मार्च 2025  : बिलासपुर जिले के हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम सकर्रा में कक्षा 12वीं के छात्र हरीश चक्रधारी ने अज्ञात कारणों से अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार, हरीश ने 18 मार्च को अपना अंतिम परीक्षा दिया था और दोपहर 12 बजे घर लौटा था। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया, लेकिन जब काफी देर तक बाहर नहीं आया तो परिजनों ने दोपहर 3:30 बजे दरवाजा खोलकर देखा, तो वह मयार में गमछे से लटका हुआ मिला। सूचना पर हिर्री पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक के पिता बिंदा चक्रधारी, जो उस समय ईंट भट्ठे में काम कर रहे थे, सूचना मिलते ही घर पहुंचे।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, क्योंकि मृतक के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला और उसका मोबाइल भी फिंगरप्रिंट लॉक होने के कारण नहीं खुल सका।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस का मानना है कि मोबाइल का लॉक खुलवाने और कॉल डिटेल की जांच से मामले की सच्चाई सामने आ सकती है। गांव में चर्चा है कि हरीश का पेपर सही नहीं गया था, जिससे वह तनाव में था, तो वहीं प्रेम प्रसंग की भी अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा। पुलिस ने शव को बिल्हा मर्चुरी में रखवाया था, जहां आज मर्ग पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

  आश्रम-छात्रावासों में प्रवेशित विद्यार्थियों की जानकारी पोर्टल पर होगी सार्वजनिक

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button