🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़देश - विदेशराज्य एवं शहर

CG Rape News:– चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म, सुपरवाइजर ने बनाया अश्लील वीडियो, मोबाइल से बरामद हुए आपत्तिजनक क्लिप

CG Rape News:– सुपरवाइजर ने युवती को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया और दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में वही वीडियो परिवार को भेजकर उसे ब्लैकमेल करता रहा। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Raigarh रायगढ़। रायगढ़ पुलिस ने युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के एक प्लांट में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। आरोप है कि उसने युवती को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, बेहोश होने पर उसके साथ दुष्कर्म किया और पूरी घटना का अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में वही वीडियो युवती और उसके परिवारजनों को भेजकर उसे बदनाम करने की कोशिश करता रहा। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मामले की जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय पीड़िता ने जिला जशपुर के कॅन्सबल थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में मजदूरी करती थी। इसी दौरान सिंगल गेट प्लांट बंजारी में सुपरवाइजर के रूप में काम करने वाले पंकज यादव से उसकी पहचान हुई। आरोपी का उसके कमरे पर आना-जाना था।

पीड़िता के मुताबिक 20 मार्च 2025 की शाम आरोपी एक परिचित महिला के साथ उसके कमरे में पहुंचा। वहां उसने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। चाय पीने के कुछ देर बाद वह अचेत हो गई। इसी स्थिति का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका आपत्तिजनक वीडियो तैयार कर लिया।

  पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान भिड़े भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता...

अप्रैल 2025 में आरोपी फिर उसके कमरे में आया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। डर के कारण युवती अपने गांव लौट गई।

पीड़िता ने शिकायत में यह भी बताया कि करीब एक माह से आरोपी उसके मोबाइल से निकाले गए आपत्तिजनक वीडियो क्लिप उसे और उसके परिजनों के नंबरों पर भेज रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद परेशान थी। कांसाबेल थाना में दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर घटना स्थल पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का होने के कारण केस डायरी वहां प्रेषित की गई।

पूंजीपथरा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके मोबाइल में पीड़िता से जुड़ा आपत्तिजनक वीडियो मिला, जिसके आधार पर आईटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं। मोबाइल जब्त कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी:–

पंकज गोपाल उर्फ पंकज यादव, पिता स्वर्गीय गंझू राम गोपाल, उम्र 32 वर्ष, निवासी सेंदरीबहार, थाना पाथलगांव , जिला जशपुर।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button