🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

Crime News:– लगातार गैंगरेप से  न्यायधानी शर्मसार, नाबालिक से गैंगरेप, एक आरोपी गिरफ्तार



Bilaspur News:– 13 वर्षीया नाबालिक से गैंगरेप की शिकायत पीड़िता की मां ने थाने की है। जिसके बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया वही एक फरार  है।

बिलासपुर।  लगातार गैंगरेप से न्यायधानी शर्मसार  हो  गई है। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में 3 वर्षीया नाबालिक से रेप व हत्या के बाद कोनी थाना व कोतवाली थाना क्षेत्र में गैंगरेप की वारदात सामने आई थी। अब कोटा थाना क्षेत्र में 13 वर्षीया नाबालिक से गैंगरेप की घटना सामने आई है।  पीड़िता की मां की शिकायत पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वही दूसरे की तलाश जारी है। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है।


कोटा क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपनी 13 साल की बेटी से सामुहिक दुष्कर्म की शिकायत कोटा थाने में की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि मोहल्ले में रहने वाले नाबालिग से उनकी बेटी की दोस्ती थी। इसका फायदा उठाकर उसने नाबालिग को किराए के मकान में बुलाया। यहां पर उसने नाबालिग से जबरन शारीरिक संबंध बनाया। साथ ही तखतपुर के आजादपारा में रहने वाले विनोद उर्फ बउला निर्मलकर(31) ने भी नाबालिग से शारीरिक संबंध बनाया। घर लौटकर नाबालिग ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी। इस पर महिला ने घटना की शिकायत कोटा थाने में की। शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी। मामले में पुलिस ने तखतपुर क्षेत्र में दबिश देकर विनोद उर्फ बउला को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, नाबालिग आरोपित फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार:–

कोटा पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपित को गिरफ्तार किया है। कोटा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में रहने वाली महिला ने दुष्कर्म की शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी से तखतपुर क्षेत्र के ग्राम बेलसरी में रहने वाले प्रीतम गेंदले(21) ने दुष्कर्म किया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी। इस बीच आरोपित अपने ठिकाने से फरार हो गया। गुरुवार को पुलिस ने उसके ठिकाने पर दबिश देकर आरोपित प्रीतम को गिरफ्तार कर लिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button