छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

CG News:– मुख्यमंत्री ने न्यायधानी में कहा लॉ एंड ऑर्डर है दुरस्त, पिछली सरकार में तो खुद कांग्रेस विधायक उठाते थे सवाल देखिए वीडियो..

ख्यमंत्री ने बड़ा बया

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

Bilaspur news:– बिलासपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि लाइन ऑर्डर दुरुस्त है पिछली सरकार में खुद कांग्रेस के विधायक अपनी सरकार और सरकार की पुलिस के खिलाफ गृहमंत्री की मौजूदगी में सवाल उठाते थे। वही स्वाइन फ्लू में भी सरकार के नियंत्रण में स्थिति होने की बात कही।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Bilaspur बिलासपुर। अटल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री ने न्यायधानी बिलासपुर में लॉ एंड ऑर्डर दुरस्त होने का बड़ा बयान दिया है। वे शनिवार को बिलासपुर में अटल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह और जिला उद्योग संघ के कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने यह बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर बिल्कुल दुरस्त हैं। आप सबको याद होगा कि पिछली सरकार में बिलासपुर के तत्कालीन विधायक शैलेश पांडे जी ने एक पब्लिक कार्यक्रम में गृहमंत्री की मौजूदगी में क्या कहा था? उन्होंने कहा था कि हर थाने में रेट लिस्ट लगा देना चाहिए। इससे शर्म की बात क्या हो सकती है कि रूलिंग पार्टी का विधायक अपनी ही सरकार पर, सरकार के पुलिस पर थानों पर ऐसे आरोप लगा रहे है। तो ऐसे लोगो को हमारी सरकार पर आरोप लगाना कतई शोभा नही देता।

  BREAKING NEWS:भिलाई नगर निगम के पीछे मिली युवक की लाश,सब्जी मंडी में करता था हमाली का काम, जांच में पहुंची फोरेंसिक टीम

मुख्यमंत्री से जब पूछा गया कि लॉ एंड ऑर्डर ठीक महसूस कर रहे हैं आप? तब मुख्यमंत्री ने कहा कि बिल्कुल लॉ एंड ऑर्डर ठीक है। हम लोग बड़ी मजबूती के साथ नक्सलियों से भी लड़ रहे हैं। बढ़ते स्वाइन फ्लू पर मुख्यमंत्री बोले कि हम सतर्क है, हमारे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल जहां से भी शिकायत मिल रही है वहां तत्काल पहुंच रहे हैं। सीएस भी लगातार स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। कलेक्टरों को भी सतर्क रहने निर्देश जारी किया गया है। पूरी तरह से प्रदेश में स्थिति नियंत्रण में है।

गौरतलब है कि पिछली सरकार में तारबाहर थाने के उद्घाटन समारोह में वर्चुअल रूप से गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और संसदीय सचिव विकास उपाध्याय भी जुड़े थे। थाने में हुए उदघाटन समारोह में तत्कालीन शहर विधायक शैलेश पांडे ने पुलिस में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए कहा था कि थाने में पुलिस को हर काम के लिए रेट लिस्ट टांग देना चाहिए।

मुख्यमंत्री

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button