🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़देश - विदेशराज्य एवं शहर

CG News:– धान बिक्री के लिए टोकन नहीं मिलने से टूटे किसान ने ब्लेड से गला काटकर की आत्महत्या की कोशिश

CG News:– धान बेचने के लिए टोकन नहीं कटने से मानसिक रूप से परेशान एक किसान ने अपने गले पर ब्लेड से वार कर आत्महत्या का प्रयास किया। किसान को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Mahasamund महासमुंद।टोकन कटने में रही लगातार समस्या और ऑनलाइन व्यवस्था की खामियों से परेशान एक किसान ने आत्महत्या की कोशिश कर ली। किसान बीते दो दिनों से चॉइस सेंटर में टोकन कटवाने के प्रयास में जुटा था, लेकिन बारबार असफल होने के बाद उसने हताश होकर अपने गले पर ब्लेड से हमला कर लिया। घायल किसान का नाम मनबोध गांडा बताया जा रहा है, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से तत्काल बागबहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यह मामला बागबहरा थाना क्षेत्र का है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बागबहरा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बोडरीदादर सोनभांठा निवासी 65 वर्षीय किसान मनबोध गांडा बीते कई दिनों से धान बेचने के लिए टोकन कटवाने की कोशिश कर रहा था। वह लगातार तीन दिनों से चॉइस सेंटर के चक्कर काट रहा था, लेकिन हर बार टोकन नहीं कट पा रहा था। जानकारी के अनुसार ऑनलाइन पोर्टल पर किसान का नाम प्रदर्शित नहीं हो रहा था, जिसके चलते उसे कुछ दस्तावेज अपडेट कराने की सलाह दी गई थी।

  Janjgir-Champa News:– दीवाली से पहले आत्मानंद स्कूल में छात्रों से कराई गई क्लासरूम की पोताई, ऐसा मामला पहली बार नहीं..! जांच के नाम पर फिर लीपापोती..?

पोर्टल में बारबार तकनीकी गड़बड़ी, सर्वर डाउन की स्थिति और केंद्रों में टोकन नहीं कटने की वजह से किसान लगातार तनाव में था। आज सुबह वह घर से गाय चराने के लिए निकला था और खेत पहुंचने के बाद हताश होकर उसने अपने गले पर ब्लेड से वार कर आत्महत्या का प्रयास कर लिया। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने घायल अवस्था में उसे देखा और तुरंत डायल 112 को सूचना दी। इसके बाद पुलिस वाहन से उसे बागबहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

घायल किसान की हालत को देखते हुए उसे महासमुंद मेडिकल कॉलेज रेफर करने की तैयारी की जा रही है। किसान के परिजनों ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से टोकन नहीं कट पाने के कारण बेहद परेशान और तनाव में चल रहा था, इसी मानसिक दबाव में उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button